Sardaar Ji 3 Row: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया संग दिलजीत के काम करने पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Anupam Kher On Sardaar Ji 3: फिल्म सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया है. इस वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. अब इस पूरे विवाद पर अनुपम खेर ने रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं उन्होंने आखिर क्या कहा.

Sardaar Ji 3 Row: एक्टर और फिल्म निर्माता अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया और अच्छा रिस्पांस दिया. फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बीच एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे कंट्रोवर्सी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं इतना बड़ा दिलवाला नहीं हूं कि अपने परिवार को चोट खाते हुए देखूं या अपनी बहन की मांग उजड़ती देखूं, सिर्फ कला के नाम पर.

दिलजीत के पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया संग काम करने पर अनुपम खेर ने कही ये बात

दरअसल, फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर संग दिलजीत दोसांझ के काम करने पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. एनडीटीवी संग इंटरव्यू में अनुपम खेर ने इसपर कहा, “यह उनका मौलिक अधिकार है. उन्हें पूरा हक है कि वे अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और उन्हें इसकी आजादी मिलनी भी चाहिए. मैं अपनी सोच से कहूं तो शायद मैं वैसा नहीं करता जैसा उन्होंने किया. अनुपम ने भारत की तुलना अपने परिवार से की और पाकिस्तान को पड़ोसी बताया. एक्टर ने कहा, “मान लीजिए, किसी ने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन फिर मैं कहूं, ‘तुम बहुत अच्छा गाते हो, तबला भी शानदार बजाते हो, तो मेरे घर आकर परफॉर्म करो.’पर मैं ऐसा नहीं कर सकता. मैं इतना महान नहीं हूं. मैं उसे जवाब में थप्पड़ नहीं मारूंगा, लेकिन उसे अपने घर आने का अधिकार भी नहीं दूंगा.”

अनुपम खेर बोले- अपनी बहन का सिंदूर उजड़ते…

अनुपम खेर ने आगे कहा, जैसे मैं अपने घर में कुछ सिद्धांतों को मानता हूं, वैसे ही मैं अपने देश के लिए भी उन्हें मानता हूं. मैं इतना बड़ा दिल वाला नहीं हूं कि अपने परिवार पर हमला होते देखूं या अपनी बहन का सिंदूर उजड़ते देखूं, सिर्फ कला के नाम पर. जो लोग ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरा हक है.”

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ कब होगी रिलीज?

अनुपम खेर अपनी निर्देशित पहली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रमोशन करने में लगे है. फिल्म इसी महीने 18 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी. मूवी में इयान ग्लेन,बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर, शुभांगी ने भी काम किया हैं.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >