Sardaar Ji 3 Box Office Collection: फ्लॉप या हिट, दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई जान चौंक जाएंगे

Sardaar Ji 3 Box Office Collection: सरदार जी 3 भारतीय सिनेमाघरों में नहीं चल पाई, लेकिन दिलजीत दोसांझ की हॉरर-कॉमेडी वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर रही है. इसे पाकिस्तानी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इसलिए तो वीकेंड में धांसू कलेक्शन करते हुए इसने 18.1 करोड़ रुपये (2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कमाई की है.

Sardaar Ji 3 Box Office Collection: पंजाबी हॉरर कॉमेडी सरदार जी 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. विवाद के कारण मूवी भारत में रिलीज न होने के बावजूद, दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में प्रभावशाली कमाई की. पाकिस्तान में इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. आइये जानते हैं तीन दिनों इसने कितनी कमाई कर ली.

सरदार जी ने की इतनी कमाई

निर्माताओं के अनुसार, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने तीन दिनों में दुनिया भर में 18.1 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. शुक्रवार (27 जून) को इसने 4.32 करोड़ रुपये की “रिकॉर्ड तोड़ विदेशी ओपनिंग” ली. वहीं दूसरे दिन यह बढ़कर 6.71 करोड़ रुपये हो गई. हॉरर कॉमेडी ने रविवार को 7.07 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई दर्ज की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 18.1 करोड़ रुपये हो गया. अगर फिल्म अपनी गति बनाए रखने में कामयाब हो जाती है, तो सरदार जी 3 फ्रैंचाइजी की पहली दो किस्तों की ओर से बनाए गए कलेक्शन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है.

इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा

इस बीच, फिल्म ने पाकिस्तान में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करके एक और उपलब्धि हासिल की है. इंडिया टुडे के अनुसार, सरदार जी 3 ने अपने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये (पीकेआर) कमाए, जो पहले निर्देशक अली अब्बास जफर की सुल्तान (2016) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देता है.

दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा था

इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिलजीत दोसांझ ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से कहा, “जब फिल्म बनी थी, तब स्थिति ठीक थी. इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी. उसके बाद बहुत सी ऐसी चीजें हुईं, जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. जब पहलगाम हमला हुआ, तो निर्माताओं को पता था कि वे इस फिल्म को अब भारत में रिलीज नहीं कर सकते, लेकिन, उन्होंने इसे विदेश में रिलीज करने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने फिल्म में बहुत पैसा लगाया था.”

यह भी पढ़ें- Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >