‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद सारा अर्जुन की लगी लॉटरी, भंसाली की फिल्म में निभाएंगी आइकॉनिक रोल

Sara Arjun: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में शानदार एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन अब स्क्रीन पर दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला का किरदार निभाएंगी. इस बड़ी फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे.

Sara Arjun: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकारों के साथ छोटी सी उम्र की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने भी बहुत बेहतरीन काम किया है. सारा की एक्टिंग की चारों तरफ तारीफ हो रही है. इस बीच खबर आई है कि सारा के हाथ एक बहुत बड़ी फिल्म लगी है, जो उनके करियर के लिए सबसे खास साबित हो सकती है.

‘मधुबाला’ के किरदार में दिखेंगी सारा

पिंकविला के अनुसार, सारा अर्जुन जल्द ही मशहूर फिल्ममेकर जसमीत के रीन की नई फिल्म में एक्ट्रेस मधुबाला का रोल निभाएंगी. इस फिल्म को दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे. मधुबाला का किरदार निभाना सारा के लिए बहुत गर्व की बात है. ‘धुरंधर 2’ में सारा के काम को देखने के बाद फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं.

फिल्म के लिए होगी खास तैयारी

यह फिल्म अभी शुरुआती दौर में है और इसकी शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी. मधुबाला जैसा दिखने और उनके जैसे अंदाज को अपनाने के लिए सारा अर्जुन खास ट्रेनिंग लेंगी. उनके कपड़ों से लेकर उनके बोलने के तरीके और लुक पर काफी मेहनत की जाएगी. मेकर्स चाहते हैं कि पुरानी फिल्मों के उस दौर को स्क्रीन पर बिल्कुल सही तरीके से दिखाया जाए.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में सारा का किरदार ?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में सारा अर्जुन ने ‘यालीना जमाली’ का बेहद खास किरदार निभाया है. इस फिल्म में वह मुख्य कलाकार हमजा अली मंजारी (रणवीर सिंह) की पत्नी के रूप में नजर आई हैं. रणवीर सिंह और आर माधवन जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी में भी सारा ने अपनी मासूम एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. फिल्म की कहानी में उनके किरदार का बहुत बड़ा महत्व था. इसी रोल में मिली शानदार सफलता और तारीफों की वजह से अब सारा के हाथ एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें: अंत को स्वीकार कर लो… अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल, क्या अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे एक्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >