‘सात समुंदर पार’ गाने पर सारा अली खान ने डांस से लगा दी आग, वायरल वीडियो से नहीं हटेंगी नजर

Sara Ali Khan dance video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हैं. हाल ही में सारा अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. इस वीडियो के माध्‍यम से उन्होंने फैंस को भारत भ्रमण कराया था. अब एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहन कर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लगता है. इस वीडियो में सारा प़ॉपुलर सॉन्ग ‘सात समुंदर पार’ (Saat Samundar Paar) पर डांस कर रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हैं. हाल ही में सारा अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. इस वीडियो के माध्‍यम से उन्होंने फैंस को भारत भ्रमण कराया था. अब एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहन कर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लगता है. इस वीडियो में सारा प़ॉपुलर सॉन्ग ‘सात समुंदर पार’ (Saat Samundar Paar) पर डांस कर रही है.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वायरल वीडियो में सारा अली खान 1992 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ के गाने ‘सात समुंदर पार’ पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं. सारा ने वीडियो व्हाइट साड़ी पहन रखा है और उनके आस- पास लोगों की काफी भीड़ है.

जैसे ही सारा ने डांस करना शुरू किया, लोग उन्हें चियर करने लगे. सारा अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है. साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. पार्टी में मौजूद हर कोई उन्हें दिल थाम कर देख रहा है. वहीं, फैन्स उनके डांस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इससे पहले अभिनेत्री सारा अली खान अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. अभिनेत्री ने अपने वीडियो के माध्‍यम से फैंस को भारत भ्रमण कराया था. इस वीडियो में सारा अली खान कई राज्‍यों का दौरा कर रही हैं. वीडियो के शुरुआत बिहार राज्‍य से हुई है जिसमें अभिनेत्री सिर पर घास लिए नजर आ रही हैं. फिर वो देश के अलग- अलग राज्यों में घूमी.

Also Read: बिहार में सिर पर घास लिये घूम रहीं सारा अली खान, बार बार देखा जा रहा है ये VIDEO

बता दें कि सारा अली खान अपनी फिल्‍मों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं. उन्‍होंने फिल्‍म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह फिल्‍म सिंबा में रणवीर सिंह संग नजर आई थीं. दोनों ही फिल्‍मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा. उनकी पिछली फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ थी जिसमें सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन संग दिखी थी. फिल्‍म में सारा अली खान और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा नजर आए थे.

सारा अली खान की आनेवाली फिल्‍म ‘कुली नंबर वन’ है जिसमें वह वरुण धवन संग नजर आयेंगी. इसके अलावा वह फिल्‍म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और धनुष उनके साथ नजर आएंगे.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >