खलनायक रिटर्न्स के बाद वास्तव 2 का ऐलान, ‘मुन्ना भाई’ की वापसी पर भी संजय दत्त का बयान

Vaastav 2: संजय दत्त ने कहा कि उनकी फिल्म वास्तव: द रियलिटी का दूसरा भाग बन रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुन्ना भाई’ फिल्म फिर से बने, इसके लिए राजकुमार हिरानी से बात करनी होगी.

Vaastav 2: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त ने अपनी आइकॉनिक फिल्म वास्तव: द रियलिटी के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी दी है. साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त ने रघुनाथ ‘रघु’ नामदेव शिवलकर का किरदार निभाया था. अब इस कल्ट क्लासिक फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. 24 अप्रैल 2026 को ‘खलनायक रिटर्न्स’ के लॉन्च इवेंट के दौरान संजय ने खुद इस बारे में कंफर्म किया है.

‘मुन्ना भाई’ को लेकर क्या बोले संजय दत्त?

इस इवेंट में जब संजय दत्त से उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, “हम ‘वास्तव 2’ पर काम कर रहे हैं. जहां तक ‘मुन्ना भाई’ की बात है, उसके लिए आपको राजकुमार हिरानी से पूछना होगा. राजू, प्लीज ‘मुन्ना भाई’ फिर से बनाओ!”

जेल में आया ‘खलनायक 2’ का आइडिया

संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के आइडिया को लेकर भी एक दिलचस्प बात बताई. उन्होंने कहा, “मुझे ‘खलनायक 2’ बनाने का ख्याल जेल में आया था. मैं वहां म्यूजिक बजाया करता था और कैदी सिर्फ ‘खलनायक’ के गाने सुनना चाहते थे. मैंने उनसे पूछा कि अगर ‘खलनायक’ फिर बने तो कौन देखना चाहेगा? सभी 4000 कैदियों ने एक साथ कहा कि वे इसे जरूर देखेंगे. मैंने उनसे कहा कि फिल्म का एक छोटा आइडिया लिखकर दें. मुझे 4000 पेज पढ़ने में काफी समय लगा, लेकिन उनमें से एक आइडिया मुझे पसंद आया.” उन्होंने आगे बताया, “जब मैं पैरोल पर बाहर आया, तो मैंने सुभाष जी को फोन किया और उन्हें वो आइडिया सुनाया. वह भी इसे लेकर उत्साहित हो गए और कहा कि ये फिल्म बननी चाहिए.”

‘खलनायक’ की कास्टिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म खलनायक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया था. उन्होंने बताया कि जब वह इस फिल्म पर काम शुरू कर रहे थे, तब इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनके पास आए और फिल्म में काम करने की इच्छा जताई. हालांकि सुभाष ने पहले से ही संजय को इस किरदार के लिए चुन लिया था. उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें साफ कहा कि मेरे दिमाग में पहले से एक एक्टर है. मैंने संजू को बुलाया और कहानी सुनाई. उन्होंने मुझसे कहा-‘सर, मुझे आप पर भरोसा है, हम ये फिल्म कर रहे हैं.’”

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >