Sanam Teri Kasam OTT: इस वैलेंटाइन ओटीटी पर देखें हर्षवर्धन-मावरा की ‘सनम तेरी कसम’, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Sanam Teri Kasam OTT: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ आज 7 फरवरी, 2025 को री-रिलीज हो गई है. ऐसे में अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म.

Sanam Teri Kasam OTT: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की 2016 की रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ आज 7 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में सिनेमाघरों में री-रिलीज हो चुकी है. यह लव स्टोरी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में प्यार जगाने और रोमांस की बहार लाने के लिए आ गई है. फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन बढ़ते हाइप की वजह से थिएटर्स में टिकट्स सोल्ड आउट हो गए हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट प्लान कर रहे हैं और यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं कि घर बैठे ही आप इस फिल्म को किस ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

किस ओटीटी पर देखें ‘सनम तेरी कसम’?

राधिका राव और विनय सप्रू की निर्देशित ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर बड़े परदे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में वकील इन्दर लाल परिहार और सरस्वती पार्थसारथी उर्फ सरु एक लाइब्रेरियन की कहानी को दिखाया गया है, जिसका किरदार हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन ने निभाया है. इस फिल्म को मिलते जबरदस्त रिस्पांस के बाद मेकर्स ने एक बार इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज कर दिया है, लेकिन अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और जियो सिनेमा पर उपलब्ध है. इस फिल्म को यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.

सनम तेरी कसम की स्टार कास्ट

सनम तेरी कसम के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन के अलावा अनुराग सिन्हा, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा और सुधेश बेरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब, स्ट्रीम होगी धांसू फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >