Sanam Teri Kasam: फिल्म की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मावरा होकेन के लिए एक शानदार शादी का तोहफा…

Sanam Teri Kasam: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नये किस्से लिख रही है. फिल्म ने हालिया रिलीज हुई फिल्में बैडएस रविकुमार और लवयापा को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. अब एक्टर ने फिल्म की सक्सेस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Sanam Teri Kasam: बॉलीवुड की दुनिया में आए दिन कई फिल्में रिलीज होती है, लेकिन कुछ ऐसी मूवीज भी होती है, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना लेती है. ‘सनम तेरी कसम’ ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया. 2016 में आई फिल्म पहले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. हालांकि नौ साल बाद जब इसे दोबारा रिलीज किया गया तो इसने नया इतिहास रच दिया. मूवी इस समय हर जगह छाई हुई है. फिल्म की सफलता पर इसके लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सनम तेरी कसम की सफलता पर हर्षवर्धन राणे बोले- ये मावरा होकेन की शादी का…

फिल्म सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने काम किया है. हाल ही में एक्टर ने बताया कि फिल्म की सफलता उनकी को-स्टार के लिए शादी का स्पेशल गिफ्ट होगा. कनेक्ट सिने के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि क्या उनके पास मावरा के लिए कोई खास मैसेज है. इसपर उन्होंने कहा, “नंबरों के जरिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा. ” अपने पिछले फैसलों पर सोचते हुए, एक्टर ने ये माना कि जब फिल्म फ्लॉप हुई थी तब उन्होंने खुद को इसके निर्देशक और निर्माता समेत पूरी टीम से दूर कर लिया था. अब वह उम्मीद करते हैं कि मावरा की शादी के दिन की खुशी फिल्म की दोबारा रिलीज की शानदार कमाई से और बढ़ जाए. उन्होंने कहा, “बाहरी सराहना कभी-कभी आपको खुशी देती है. यह उसके लिए एक शानदार शादी का तोहफा होगा.”

जानें सनम तेरी कसम का कलेक्शन

  • सनम तेरी कसम कलेक्शन पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम कलेक्शन दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम कलेक्शन तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसमकलेक्शन चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम कलेक्शन 5वां दिन- 2.85 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >