Sanam Teri Kasam Box Office Day 9: फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म, जानें अबतक कितना हुआ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन

Sanam Teri Kasam Box Office Day 9: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर मेकर्स काफी खुश है. फिल्म दोबारा रिलीज हुई औऱ बॉक्स ऑफिस पर छा गई. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा.

Sanam Teri Kasam Box Office Day 9: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’को दोबारा रिलीज होने पर दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है. फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हुई और अभी भी सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक चल रही है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की केमिस्ट्री और फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई. दर्शक फिल्म की सीन्स लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर दिल की बातें लिख रहे हैं. अबतक मूवी ने कितनी कमाई की इसकी जानकारी आ गई है.

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’का टोटल कलेक्शन

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है. दर्शकों की लगातार बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए लग रहा कि दूसरी पारी में मूवी 40 करोड़ से 45 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने 9वें दिन अपने शुक्रवार के 1.25 करोड़ रुपये के नेट नंबरों की बराबरी की है. अब तक फिल्म की टोटल कलेक्शन 29,75 करोड़ रुपये हो गई है. दूसरी तरफ विक्की कौशल औल रश्मिका मंदाना की मूवी छावा, सनम तेरी कसम को टफ कंपीटीशन देगी. फिल्म ने सिर्फ दो दिन में ही 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.

जानें क्या है ‘सनम तेरी कसम’ की कहानी

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’में इंदर और सरू की कहानी दिखाई गई है. सरू एक रूढ़िवादी परिवार से आती है और उसके माता-पिता उसकी शादी के लिए सही लड़का ढूंढ रहे होते हैं. हालांकि सरू को उसके पारंपरिक लुक की वजह से सारे लड़के रिजेक्ट कर देते हैं. दूसरी तरफ इंदर का एक अतीत, जिसे वह किसी को नहीं बताता. वह अपने पिता से अलग होकर रह रहा है. हालांकि सरू के पिता उसे और इंदर को साथ में देख लेते हैं. वह सरू को घर से निकाल देते हैं. ऐसे में इंदर उसकी मदद करता है और उसे उससे प्यार हो जाता है. सरू को भी उससे प्यार हो जाता है. हालांकि सरू को एक जानलेवा बीमारी हो जाती है और दोनों का प्यार अधूरा रह जाता है.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >