Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: फिल्म ने 5वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, पिछली लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा बहुत पीछे

Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार टिकट खिड़की पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. आइए जानते हैं मूवी ने टोटल कलेक्शन कितने का कर लिया.

Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म रि-रिलीज में टिकट खिड़की पर तहलका मचा रही है. हर जगह हर कोई सनम तेरी कसम की चर्चा कर रहा है. फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और तगड़ी कमाई भी कर रही है. फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है. इस बीच मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि अगले साल वह सनम तेरी कसम पार्ट लेकर आ रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं मूवी ने अबतक कितना कमा लिया.

सनम तेरी कसम ने 5वें दिन कि इतनी कमाई

मूल रूप से 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने पर धमाल मचा दिया. अपने प्रतिद्वंद्वियों फिल्मों को सनम तेरी कसम ने धूल चटा दी. हिमेश रेशमिया कि फिल्म बैडएस रविकुमार और जुनैद खान की लवयापा को फिल्म ने काफी पीछे छोड़ दिया है. 5वें दिन सनम तेरी कसम ने 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की.

  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन- 2.85 करोड़ रुपये

सनम तेरी कसम का नेट कलेक्शन- 21 करोड़ रुपये

14 फरवरी को रिलीज हो रही छावा

14 फरवरी को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलम तेरी कसम इसके सामने परफॉर्म कर पाती है या नहीं. छावा, हर्षवर्धन राणे की फिल्म को कड़ी टक्कर देगी.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >