Sanam Teri Kasam Box Office Day 13: सनम तेरी कसम के आगे हस्तर का खौफ हुआ कम, फिल्म 13वें दिन हिट हुई या फ्लॉप?

Sanam Teri Kasam Box Office Day 13: राधिका राव और विनय सप्रू की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई. फिल्म के कलेक्शन के बारे में यहां जानें.

Sanam Teri Kasam Box Office Day 13: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म साल 2016 में सबसे पहले रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त मूवी को दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी. फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पक फ्लॉप हो गई थी. जब इसे दोबारा थिएटर्स में रिलीज़ किया गया, तो लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही है और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला. फैंस इसे ‘बॉलीवुड की सबसे अंडररेटेड लव स्टोरी’ तक कह रहे हैं. फिल्म छावा के बीच मूवी का टिके रहना, ये बताता है कि फिल्म को दर्शकों से कितना प्यार मिल रहा है. आइए 13वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

सनम तेरी कसम के आगे तुम्बाड भी फेल

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम ने अपनी दूसरी पारी में हॉरर फिल्म तुम्बाड के रीरन कलेक्शन को पार कर लिया है. तुम्बाड ने 31.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अबतक सनम तेरी कसम ने 32.55 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. राधिका राव और विनय सप्रू की मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई. इसके अलावा कस्टार, जब वी मेट, वीर जारा, लैला मजनू, कल हो ना हो, रॉकस्टार, ये जवानी है दीवानी, लैला मजनूँ ने भी दोबारा रिलीज होने पर अच्छा कमाल किया.

  • पहले दिन का कलेक्शन – 4 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन का कलेक्शन- 5.25 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन का कलेक्शन- 5.75 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन का कलेक्शन- 3.15 करोड़ रुपये
  • पांचवें दिन का कलेक्शन- 2.85 करोड़ रुपये
  • छठे दिन का कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपये
  • 7वें दिन का कलेक्शन- 2.40 करोड़ रुपये
  • आठवें दिन का कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपये
  • 9वें दिन का कलेक्शन – 1.50 करोड़ रुपये
  • 10वें दिन का कलेक्शन- 1.60 करोड़ रुपये
  • 11वें दिन का कलेक्शन- 75 लाख
  • 12वें दिन का कलेक्शन- 65 लाख
  • 13वें दिन का कलेक्शन- 65 लाख

टोटल- 32.55 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >