Sanam Teri Kasam 2 में मावरा होकेन को साइन करने पर भड़के प्रोड्यूसर, बोले- मैं पागल हूं जो उसे…

Sanam Teri Kasam 2 में मावरा होकेन को साइन करने को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि पहले भाग में मावरा का ट्रैक खत्म हो गया है और वह इतने पागल नहीं हैं, जो उन्हें कास्ट करें.

Sanam Teri Kasam 2: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है. पाकिस्तान की एक्ट्रेस मावरा होकेन के एक बयान के बाद ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि अगर मावरा को सीक्वल में लिया गया, तो वह इस फिल्म से खुद को अलग कर लेंगे. अब इस विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बयान जारी करते हुए भड़कीले अंदाज में कहा है कि फिल्म के सीक्वल का हिस्सा मावरा नहीं होने वाली हैं. साथ ही प्रोड्यूसर ने यह भी कहा है कि भारत में टैलेंटेड एक्ट्रेसेज की कमी नहीं है.

मावरा होकेन को साइन करने पर क्या बोले प्रोड्यूसर?

फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल में मावरा होकेन को साइन करने पर एक बड़ा शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने कहा, ‘क्या मैं पागल हूं, जो मावरा होकेन को सीक्वल के लिए साइन करूंगा, जबकि सनम तेरी कसम के एन्ड में उसका किरदार मर चुका है? क्या मैं उसे भूत बनाकर वापस लाऊंगा? और मैं ऐसा क्यों करूंगा? अगर उसका किरदार पहले पार्ट में जिंदा भी रहता, फिर भी उसे सीक्वल में वापस लाने का सवाल ही नहीं उठता. हमारे अपने देश में बेहतरीन एक्ट्रेसेस की कोई कमी नहीं है.’

हर्षवर्धन के बयान पर प्रोड्यूसर का रिएक्शन

प्रोड्यूसर ने इंटरव्यू में आगे हर्षवर्धन के मावरा संग काम न करने वाले बयान पर बात की है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो भावनाओं में बह गए थे. वो बाकी लोगों से बेहतर जानते हैं कि सीक्वल में मावरा की वापसी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. उसका किरदार मर चुका है, खत्म हो चुका है. मुझे नहीं पता कि वो इस तरह क्यों बात कर रहे हैं.’ दीपक मुकुट ने यह भी बता दिया है कि फिलहाल ‘सनम तेरी कसम 2’ पर काम चल रहा है और वह जल्द ही आधिकारिक अनाउंसमेंट करेंगे.

यह भी पढ़े: Madhuri Dixit Net Worth: फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, कितनी अमीर हैं धक-धक गर्ल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >