Sanam Teri Kasam 2: मावरा होकेन ने सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ऐसा होता है तो…

Sanam Teri Kasam 2: फिल्म सनम तेरी कसम की सफलता के बीच मेकर्स ने घोषणा कर दी कि वह दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच मावरा होकेन ने बताया कि वह दूसरे पार्ट का हिस्सा होंगी या नहीं.

Sanam Teri Kasam 2: राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म सनम तेरी कसम का क्रेज सोशल मीडिया पर देखते ही बन रहा है. फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. 9 साल बाद मेकर्स ने इसे 7 फरवरी को री-रिलीज किया और नतीजा आपके सामने है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की कहानी दर्शकों के दिलों में बस गई. पुराने फैंस से लेकर युवा दर्शकों ने भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस दिया. इस बीच मेकर्स ने घोषणा की वह सनम तेरी कसम पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि इसमें मावरा होंगी या नहीं. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा होंगी मावरा होकेन या नही?

मावरा होकेन ने कनेक्ट सिने से बातचीत में कहा कि वह सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा बनना चाहती है और उन्हें बेहद खुशी होगी. हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर सीक्वल में कोई और ये किरदार निभाएगा तो भी वह बहुत खुश होगी. मावरा ने कहा कि फिल्म के मेकर्स प्यार और मान्यता के हकदार है क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की थी. एक्ट्रेस ने कहा कि निर्माता दीपक मुकुट खास तौर पर सफलता के हकदार है.

मावरा होकेन ने कही ये बात

मावरा होकेन ने निर्माता दीपक मुकुट को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि उम्मीद जताई कि दूसरी किस्त को उनकी भागीदारी के बावजूद और भी ज्यादा सफलता मिलेगी. अगर मुमकिन हुआ तो वह दूसरे पार्ट का हिस्सा बनना पसंद करेंगी. हालांकि एक्ट्रेस ने कहा कि अगर ऐसा नहीं भी होता है तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा. गौरतलब है कि सनम तेरी कसम ने अबतक 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. मेकर्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि दूसरे पार्ट की कहानी तैयार है और ये अगले साल 14 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >