Samay Raina Assam Flood: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है. उनके इस कदम की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से राहत और पुनर्वास कार्यों को और मजबूती मिलती है.
CM Himanta Sarma Shared in X: CM ने शेयर किया x पर
असम मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) ट्रांजैक्शन एडवांस शेयर करते हुए इस दान की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा गया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने समय रैना द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए 10 लाख रुपये के योगदान को स्वीकार किया है.
Assam CM Praise Samay Raina for His Contribution: CM ने की रैना की तारीफ
रैना की ओर से की गई आर्थिक मदद राहत कार्यों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसे योगदान से प्रभावित लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है. साथ ही, इससे समाज के अन्य लोग भी राहत और पुनर्वास कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित होते हैं.
Assam Flood Situation: असम में बाढ़ की स्थिति
असम अभी भी बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में करीब 1.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इस साल बाढ़ के कारण अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे कई परिवारों को भारी नुकसान और विस्थापन का सामना करना पड़ा है.
About Samay Raina : समय रैना के बारे में
पिछले साल समय रैना एक विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे. फरवरी 2025 में असम पुलिस ने समय रैना, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादियाऔर कुछ अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप था कि उन्होंने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और अनुचित बातचीत को बढ़ावा दिया.
कुछ समय तक कंटेंट बनाने से ब्रेक लेने के बाद समय रैना अब 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं. यह शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है.
Many Celebrities Extrend Support to Assam: कई सेलिब्रिटीज ने बढ़ाया मदद का हाथ
समय रैना के अलावा कई अन्य सितारों ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. अभिनेता कार्तिक आर्यन ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया.
वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा और भूमि पेडनेकर ने बाढ़ प्रभावित शिवसागर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्य में लगे वॉलंटियर्स का हौसला बढ़ाया. उनके इस दौरे से ऊपरी असम में चल रहे राहत कार्यों और बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति पर लोगों का ध्यान गया, जो अब अपनी जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. सलमान खान भी बाढ़ पीड़ितों के लिए आशियाना बनाने का काम कर रहे हैं.
