Samantha Ruth Prabhu: ‘मैं हमेशा से मां बनना…’, नागा चैतन्य से तलाक के 3 साल बाद मदरहुड पर बोलीं सामंथा

Samantha Ruth Prabhu: ‘सीटाडेल: हनी बनी’ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपनी सीरीज के प्रमोशन के दौरान अपने मां बनने के सपने पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में वरुण धवन के साथ स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आई थीं. ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर रिलीज हो गई है, जो देशभर में दर्शकों का प्यार बटोर रही है. इसी बीच सीरीज का प्रमोशन करते हुए एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य संग तलाक के तीन साल बाद मदरहुड पर बात की है. उन्होंने यह भी बताया कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं.

‘मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी’

सामंथा रुथ प्रभु ने टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में अपने मां बनने के सपने पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि बहुत देर हो चुकी है. मेरे पास अभी भी मां बनने के सपने हैं और हां, यकीनन मैं मां बनना पसंद करूंगी, मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी. ये काफी खूबसूरत एक्सपीरियंस है. मैं इसका इंतजार कर रही हूं. लोग अक्सर उम्र को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जीवन में ऐसा कोई समय नहीं आता जब आप मां नहीं बन सकतीं.’ अब उनके इस इंटरव्यू के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि सामंथा अब अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रही हैं और अपना फ्यूचर देख रही हैं.

सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक

सामंथा रूथ प्रभु ने कुछ सालों के रिलेशनशिप के बाद साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी. हालांकि, तीन साल बाद साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था. जिसके बाद एक्टर बहुत जल्द रमन राघव 2.0 एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.

Also Read: नागा चैतन्य की दूसरी सगाई के बाद एक्स वाइफ का छलका दर्द, बोली- एक साथी को ज्यादा ट्राई…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >