Samantha: नागा चैतन्य संग तलाक पर सामंथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी! कहा- मैं जिस अनुभव से गुजरी…

Samantha: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मायोसिटिस से लड़ाई के बाद अपने काम पर दोबारा लौट आई है. सामंथा ने अब अपन पहला हेल्थ पॉडकास्ट भी जारी किया. इसमें उन्होंने पूर्व पति नागा चैतन्य से अपने तलाक को लेकर बात की.

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मायोसिटिस से लड़ाई के बाद अपने काम पर वापसी कर ली है. उन्होंने अपना पहला हेल्थ पॉडकास्ट जारी किया और इसे फैंस के साथ शेयर किया.

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

सामंथा ने अपने पॉडकास्ट में पूर्व पति नागा चैतन्य से अपने तलाक को लेकर बात की, लेकिन उन्होंने नागा का नाम नहीं लिया. इसके अलावा एक्ट्रेस ने मायोसिटिस को लेकर भी अपना अनुभव शेयर किया.

सामंथा ने कहा, “मुझे विशेष रूप से याद है कि जिस साल मुझे यह समस्या हुई थी, वह मेरे लिए काफी कठिन साल था. मुझे वह दिन याद है जब मुझे लगता है कि मैं और मेरा मित्र/साझेदार/मैनेजर हिमांक मुंबई से वापस लौट रहे थे.

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

सामंथा ने बताया कि, यह पिछले साल के जून में था और मुझे याद है कि मैंने उससे कहा था कि आखिरकार मैं शांत महसूस कर रही हूं. मैंने बहुत लंबे समय से थोड़ा भी आराम और थोड़ी शांति महसूस नहीं की है.

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

सामंथा ने आगे कहा, आखिरकार मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं सांस ले सकती हूं और मैं सो सकती हूं, और मैं अब जाग सकती हूं और अपने काम पर फोकस कर सकती हूं. उसे बेहतर बना सकती हूं. और मैं इस स्थिति के साथ जागी.

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, “मैं इस पॉडकास्ट को इसलिए करना चाहती थी क्योंकि उस अनुभव के बाद, जिस कठिन अनुभव से मैं गुजरी हूं और ठीक है.”

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

आगे सामंथा ने कहा, एक ऑटोइम्यून कंडीशन आजीवन होती है इसलिए मैं अभी जिस चीज से निपट रही हूं, उसके साथ भी मैं यही कहना चाहूंगी लोग अफसोस करने के बजाय सुरक्षित रहें.”

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

सामंथा और नागा चैतन्य ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अक्टूबर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग हो गए थे.

Samantha ruth prabhu naga chaitanya divorce

सामंथा आखिरी बार फिल्म कुशी में नजर आई थी. इस फिल्म में उनके अपोजिट विजय देवरकोंडा थे. इसके अलावा एक्ट्रेस सिटाडेल के भारतीय वर्जन में दिखाई देंगी. इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन है.

Also Read: Shaakuntalam Movie Review: सामंथा जैसी समर्थ कलाकार के साथ शकुंतलम नहीं कर पायी न्याय, निराशाजनक रह गयी फ़िल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >