Samantha Ruth Prabhu: अच्छा हुआ मैंने वरुण के साथ डांस नहीं किया…, सामंथा ने बेबी जॉन एक्टर के लिए ऐसा क्यों कहा

Samantha Ruth Prabhu: सिटाडेल हनी बनी सीरीज की एक्ट्रेस समांथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का गाना शेयर करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ की है. साथ ही उन्होंने नीचे यह भी कैप्शन लिखा है कि अच्छा हुआ मैंने वरुण के साथ डांस नहीं किया. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

Samantha Ruth Prabhu: समांथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ रिलीज हो गई है. इस वेब सीरीज में वरुण धवन और समांथा, दोनों ने जमकर एक्शन सींस किए. सिटाडेल हनी बनी के बाद अब वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ में व्यस्त चल रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ, जिसमें वरुण साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ थिरकते नजर आए हैं. अब इस गाने को समांथा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘अच्छा हुआ मैं वरुण के साथ डांस नहीं किया’. अब ऐसा उन्होंने क्यों कहा आइए बताते हैं.

समांथा रुथ प्रभु की इंस्टाग्राम स्टोरी-

समांथा ने की वरुण धवन के डांस की तारीफ

समांथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के गाने को शेयर करते हुए दोनों की बहुत तारीफ की. साथ ही इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन लिखा कि “भगवान का शुक्र है कि मैंने वरुण के साथ डांस नहीं किया. मैं इस गाने से काफी इंप्रेस हूं.”

श्रीलीला के तारीफों के पुल बांधे

वरुण धवन के नए गाने की तारीफ करने के बाद सामंथा ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के नए आइटम नंबर ‘किसिक’ में नजर आई एक्ट्रेस श्रीलीला के डांस की भी जमकर तारीफ की. मालूम हो कि इस फिल्म के पहले भाग में सामंथा ने ‘ऊ अंटावा’ गाने पर डांस किया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

समांथा जितनी अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, उतनी ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने वजन का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा था कि ‘जियो और जीने दो… में यकीन करना चाहिए.’

Also Read: Samantha Ruth Prabhu: ‘मैं हमेशा से मां बनना…’, नागा चैतन्य से तलाक के 3 साल बाद मदरहुड पर बोलीं सामंथा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >