Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार वह अपनी किसी फिल्म नहीं, बल्कि अपने बदले हुए लुक की वजह से चर्चा में हैं. मुंबई में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान जब सलमान कैमरे के सामने आए, तो उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. कई लोगों का कहना है कि वह पहले से काफी दुबले, कमजोर और थके हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई, "क्या सलमान खान की तबीयत ठीक है?" हालांकि, एक्टर या उनकी टीम की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसके बावजूद उनका यह बदला हुआ लुक देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं.
Salman Khan Latest Appearance: आखिर वीडियो में क्या दिखा?
जिस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर इतनी बातें हो रही हैं, वह हाल ही में मुंबई में आयोजित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के एक कार्यक्रम का है. इस इवेंट में सलमान खान ऑफ-व्हाइट शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहने बेहद सिंपल लुक में नजर आए. उन्होंने नए डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन किया और कई लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां भी सौंपीं. हालांकि, इस बार लोगों का फोकस उनके काम से ज्यादा उनके लुक पर रहा.
वीडियो सामने आते ही फैंस ने नोटिस किया कि सलमान पहले के मुकाबले काफी दुबले और थोड़ा थके हुए दिख रहे हैं. बस फिर क्या था, कमेंट सेक्शन में उनकी हेल्थ को लेकर सवालों और चिंता जताने वाले मैसेज की भरमार लग गई.
यहां देखें वायरल वीडियो-
Salman Khan Fans Reaction: वीडियो देखकर फैंस ने जताई चिंता
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, "या अल्लाह, सलमान भाई को सेहत अता फरमा." वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "वह बीमार लग रहे हैं, भगवान आपका भला करे." एक अन्य यूजर ने लिखा, "टाइगर बूढ़े हो रहे हैं." कुछ लोगों का कहना था कि सलमान अचानक अपनी उम्र से ज्यादा बड़े नजर आ रहे हैं. वहीं एक फैन ने लिखा, "क्या सलमान खान डिप्रेशन में हैं? उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हों." हालांकि, कुछ फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया और कहा कि बढ़ती उम्र के साथ लुक बदलना बिल्कुल सामान्य बात है.
Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान की अगली फिल्म कौन-सी है?
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'मातृभूमि' फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया. फिल्म में सलमान एक भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.
'मातृभूमि' के बाद सलमान खान निर्देशक वंशी पेडीपल्ली की अगली फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा भी दिखाई देंगी. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को SVC63 नाम से जाना जा रहा है और इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है.
यह भी पढ़ें: क्या सच में गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान? वायरल पोस्ट में दावा- घरवाले इलाज कराने का दबाव बना रहे हैं
