बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के दीवाने थे सलमान खान, साइकिल पर बैठकर करते थे पीछा, जानिए पूरा किस्सा

सलमान खान के दीवाने तो लाखों है, लेकिन वो किसके दीवाने है, ये तो हर कोई जानना चाहता है. एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर के साथ बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा नजर आ रही है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में है. हाल ही में एक्टर ने अपने सबसे पुराने और करीबी दोस्त नदीम कुरैशी के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया था. अब एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा नजर आ रही है. इसमें एक्ट्रेस दबंग खान के पोल खोलते दिख रही है.

रेखा- सलमान खान का वीडियो

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के दीवाने तो लाखों है और इसमें एक नाम सलमान खान का भी है. जी हां, ये बात सच है. एक वीडियो सामने आया है, जो बिग बॉस सीजन 8 का है. इस वीडियो को salmanxsoniya नाम के इंस्टा पेज ने शेयर किया है. इसमें रेखा, सलमान से कहती है, ‘पहले आप मुझे बताइए, आप मुझे कहां मिले थे? इस पर एक्टर कहते हैं, ‘जब मैं जवान हो गया था मैं तब मिला था आपसे, मुझे याद है.’

https://www.instagram.com/reel/Cm6dLNoKgdp
उनको मालूम ही नहीं था कि उनको…

रेखा सबको फिर बताती है कि, ‘मैं जब सुबह-सुबह वॉक पर जाती थी तो ये (सलमान खान) 6-7 या 8 साल, उससे ज्यादा नहीं थे. ये साइकिल चलाते थे. मैं चलती थी आगे-आगे और ये मेरे पीछे-पीछे. उनको मालूम ही नहीं था कि उनको उसी वक्त मुझसे इश्क हो गया था.’ ये बात सुनकर सलमान शरमा जाते है. आगे एक्ट्रेस बताती है, उन्होंने अपने घर पर सबको बताया था कि वो उनसे बड़े होने के बाद शादी करेंगे.

Also Read: कौन है सलमान खान का सबसे करीबी और पुराना दोस्त? नाम जानकर आपको होगी हैरानी
सलमान खान की आने वाली फिल्म

सलमान खान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस पारिवारिक फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल और श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी हैं. यह ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इसके अलावा उनकी आनेवाली फिल्म टाइगर 3 भी है जिसमें कैटरीना कैफ भी हैं. फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >