VIDEO: सलमान खान की टाइगर 3 इन साइट्स पर हुई लीक, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. बता दें कि मूवी में कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, रणवीर शौरी भी है.

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 कल यानी दिवाली पर रिलीज हो गई. फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि मूवी रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिपोर्ट की मानें तो टाइगर 3 एचडी क्वालिटी में टोरेंट साइट्स और टेलीग्राम पर लीक कर दी गई है. प्रभात खबर किसी भी रूप में पायरेसी को बढ़ावा या समर्थन नहीं देता है. इससे पहले भी कई मूवीज पायरेसी का शिकार हो चुकी है. बता दें कि मूवी में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >