Salman Khan ने अपने ब्रेकअप को लेकर खोले कई राज, बोले- पार्टनर दूसरे से ज्यादा सक्सेसफुल हो जाए

Salman Khan On His Breakup: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो पर अपने ब्रेकअप को लेकर बात की. उन्होंने कहा, जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा सक्सेसफुल हो जाता है, तो असुरक्षा आ जाती है और झगड़े होने शुरू हो जाते हैं.

Salman Khan On His Breakup: सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. हालांकि भाईजान के लंबे करियर के बावजूद वह कई बार विवादों का हिस्सा बन जाते हैं. जिसमें उनकी डेटिंग लाइफ शामिल है. एक्टर का नाम कैटरीना कैफ, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी और यूलिया वंतूर जैसी हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. अब उन्होंने काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो अपने फेल्ड रिलेशनशिप और ब्रेकअप के कारण का खुलासा किया.

सलमान खान ने अपने ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा तरक्की करता है, तभी मतभेद शुरू होते हैं. तभी असुरक्षा की भावना पनपने लगती है. इसलिए दोनों को साथ मिलकर चलना चाहिए और एक दूसरे का साथ देना चाहिए.” जब आमिर खान ने उन्हें समझाया तो भाईजान ने कहा, “जमा नहीं तो जमा नहीं… अगर किसी को दोष देना है, तो मैं ही दोषी हूं.”

सालों पहले ब्रेकअप पर क्या बोले थे सलमान खान

सालों पहले, सलमान खान रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में आए थे. यहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था, “असल में सभी अच्छे थे.. गलती मुझमें ही थी. जब एक रिलेशनशिप टूटता है, तो लगता है, उसकी गलती थी, लेकिन चौथा और पांचवा टाइम में थोड़ा शक होता है, कि उसकी गलती थी, या कमी मुझमें ही है. मैं शायद उनको वो जिंदगी वो सुख ना दे पाऊं जो उनके दिमाग में है.”

बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान

इस बीच, सलमान खान फिलहाल बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं. उन्हें बिग बॉस 19 के होस्ट के रूप में भी देखा जा रहा है. हाल ही में, उन्होंने आर्यन खान के शो, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में एक कैमियो किया था.

यह भी पढ़ें- OG Movie X Review: पवन कल्याण की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, नेटिजेन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >