Saiyaara की एडवांस बुकिंग में हुई बल्ले-बल्ले, तो सलमान खान ने कर डाला यह काम, बोले- उनके माता-पिता…

Saiyaara: सलमान खान ने ‘सैयारा’ फिल्म की एडवांस बुकिंग पर रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा को भविष्य का सितारा बताया है.

Saiyaara Advance Booking: अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी मोहित सूरी की निर्देशित यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में इन दिनों इसका टाइटल ट्रैक और एडवांस बुकिंग चर्चा में है.

फिल्म जहां एडवांस बुकिंग में करोड़ों छाप रही है. वो इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आंकड़ों देखते हुए एक पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

सलमान खान ने एडवांस बुकिंग पर जताई खुशी

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘सैयारा’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “देखकर अच्छा लग रहा है कि दो डेब्यू कलाकारों को इंडस्ट्री और देश से इतना प्यार मिल रहा है. मैं उनके और उनके माता-पिता के लिए बहुत खुश हूं, जिन्हें मैं बचपन से जानता हूं.”

सलमान ने अपने इस पोस्ट में फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी, यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी, अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी टैग किया.

एडवांस बुकिंग में छाया ‘सैयारा’

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘सैयारा’ की अब तक 1 लाख 38 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं, जो दो नए चेहरों की फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है और इसका टाइटल सॉन्ग ‘सैयारा’ पहले से ही लोगों के बीच पॉपुलर हो चुका है.

‘आशिकी 3’ की अधूरी कहानी बनी ‘सैयारा’

डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह वही कहानी है, जिसे उन्होंने पहले ‘आशिकी 3’ के लिए लिखा था, लेकिन जब वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया, तो उन्होंने इसे ‘सैयारा’ के रूप में पेश किया. फिल्म में इमोशन्स, लव और म्यूजिक का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Saiyaara Box Office: ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करेगी अहान पांडे की फिल्म, इन 2 फिल्मों के टूट सकते हैं रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >