Salman Khan: खान परिवार की एक्स बहु ने सलमान के घरवालों के साथ रियूनियन पर दिया खास जवाब, कहा 'वह हमेशा आपके साथ…'

Salman Khan: सलमान खान की एक्स छोटी भाभी सीमा सजदेह ने सलमान खान के परिवार के साथ रियूनियन पर बात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को खास बताया और कहा कि हर मुश्किल में वह साथ खड़े होते हैं.

Salman Khan: नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुल्स लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में कई बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्स की पत्नियों ने हिस्सा लिया है. जिनमें से एक सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा सजदेह भी हैं. हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इस बात का खुलासा किया था कि वह इन दिनों विक्रम अहुजा को डेट कर रही हैं. अब सीमा ने सलमान खान के परिवार से रियूनियन पर एक खास बात कही है. आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

सलमान खान के परिवार को खास बताया

सलमान खान के घर की एक्स बड़ी बहु मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का पिछले महीने निधन हुआ था. इस मुश्किल वक्त में मलाइका के एक्स पति अरबाज खान और उनका पूरा परिवार मलाइका के साथ खड़ा था. बता दें कि यह पहली बार था जब तलाक हो जाने के बाद दोनों एक साथ नजर आए थे. ऐसे में अब इस पर घर की एक्स छोटी बहू का रिएक्शन सामने आया है. सीमा ने न्यूज 18 के साथ बातचीत की और बताया कि सालम खान का परिवार बहुत खास है. उन्होंने कहा, ‘वे पहाड़ की तरह हैं. जब भी जरूरत पड़ती है वे हमेशा आपके साथ रहते हैं. बस इसलिए वो परिवार खास है.’

सीमा ने शो के बारे में क्या कहा

सीमा ने इस इंटरव्यू में अपने शो फैबुल्स लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “आपको बहुत खुशनसीब जैसा महसूस होता है. रिएल्टी आसान नहीं है क्योंकि आप अपनी लाइफ रख रहे हो, लेकिन एंड में इस तरह का प्यार पाकर सब अच्छा लगता है. यह कुछ अलग ही फीलिंग है. बहुत सारा प्यार आ रहा है.”

Also Read: अगर Salman Khan ने काले हिरण का नहीं किया शिकार, तो क्यों लेकर आए थे चेकबुक, लॉरेंस बिश्नोई के भाई का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >