Salaam Venky BO Collection Day 3: दर्शकों को सिनेमाघर लाने में नाकाम रही ‘सलाम वेंकी’, किया इतना कलेक्शन

Salaam Venky box office collection Day 3: फिल्म ‘सलाम वेंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मां -बेटी की दिल छूने वाली कहानी दर्शकों को नहीं भा रही. पहले दिन मूवी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. फिल्म को वीकेंड का भी फायदा नहीं मिला.

Salaam Venky Box Office Collection Day 3: एक लंबे समय के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) से फिल्मों में वापसी की है. फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा है, जो उनके बेटे बने है. आमिर खान का कैमियो रोल है. ओपनिंग डे पर फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं रही. वीकेंड पर भी फिल्म का जादू नहीं चला. चलिए आपको बताते है तीसरे दिन का कलेक्शन.

फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का कलेक्शन

रेवती ने फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का निर्देशन किया है और स्टार कास्ट ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. तीसरे दिन मूवी ने सिर्फ 70 लाख का बिजनेस किया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 60 लाख का कलेक्शन किया. शनिवार को 70 लाख और रविवार को भी 70 लाख का कलेक्शन हुआ.

सलाम वेंकी का बुरा हाल

सलाम वेंकी में काजोल एक बीमार लड़के की मां की भूमिका निभा रही हैं. मां-बेटे की ये कहानी काफी इमोशनल करने वाली है. इसमें आमिर खान, काजोल के पति के रोल में नजर आए. विशाल जेठवा ने शानदार एक्टिंग की है. जबकि मां के किरदार में काजोल ने जान डाल दी है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले है, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक जुट नहीं पा रहे.

Also Read: Salaam Venky BO Collection Day 1: काजोल की ‘सलाम वेंकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, इतनी हुई कमाई

अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर क्राइम-थ्रिलर दृश्यम 2, 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ती. फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए है और अबतक मूवी ने 209.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसन्द बनी हुई है. वहीं, वरुण धवन और कृति स्टारर फिल्म भेड़िया ने दूसरे वीकेंड में 61.49 करोड़ कमा लिए है. फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि पिछली बार एक्टर कियारा आडवाणी के साथ फिल्म जुग जुग जियो में दिखे थे. इसमें नीतू कपूर और अनिल कपूर भी थे, जो वरुण के माता-पिता के रोल में थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >