Saiyaara Worldwide Box Office Collection: सैयारा का ब्लॉकबस्टर रन जारी, वर्ल्डवाइड कर लिया इतना कलेक्शन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: फिल्म निर्माता मोहित सूरी की ओर से निर्देशित रोमांस ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. छुट्टियों में रिलीज न होने के बावजूद भी फिल्म ने एक हफ्ते में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए.

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा अपने पहले वीकेंड के आंकड़ों के साथ इतिहास रचने के लिए तैयार है. फिल्म ने कई बिग बजट मूवीज को पछाड़ते हुए साल 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में अपनी जगह बना ली है. अहान और अनीत अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से रातोंरात स्टार बन गए. आइये जानते हैं मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं.

सैयारा ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन सैयारा ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 220 करोड़ कमा लिए हैं. 23 जुलाई 2025 को सैयारा की हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.29 प्रतिशत थी. भारत में भी मूवी ने 153.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

सैयारा का क्या हाल है बॉक्स ऑफिस पर

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 0.08 करोड़

Saiyaara Box Office Collection- 153.75 करोड़

सैयारा के बारे में

“सैयारा” वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है. फिल्म को क्रिटिक्स, दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आलिया भट्ट से लेकर अनिल कपूर, श्रद्धा कपूर से लेकर रणवीर सिंह, अनन्या पांडे से लेकर वरुण धवन तक ने मूवी का रिव्यू किया. कहानी कृष कपूर (अहान) और एक शर्मीली पत्रकार वाणी (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां दोनों को प्यार होता है.

यह भी पढ़ें- War 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर टाइगर श्रॉफ सीक्वल का हिस्सा होते तो मैं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >