Saiyaara OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी सैयारा, वाईआरएफ की कास्टिंग डायरेक्टर ने किया शेयर

Saiyaara OTT Release Date: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया. अगर अभी तक आपने रोमांटिक ड्रामा को नहीं देखा है, तो अब ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

Saiyaara OTT Release Date: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर “सैयारा” ब्लॉकबस्टर हिट निकली. फिल्म को दर्शकों से गजब का रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा “छावा” के बाद 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, अब सबकी निगाहें वाईआरएफ की ओर से निर्मित “सैयारा” के ओटीटी रिलीज पर टिकी हैं. इसकी डिटेल्स भी सामने आ गई है.

इस दिन से शुरू होगी सैयारा की ओटीटी स्ट्रीमिंग

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित, सैयारा का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर, 2025 से शुरू होगी. दरअसल वाईआरएफ की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी ने ओटीटी डिटेल्स शेयर की. उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट रीशेयर किया, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत इस फिल्म का एक पोस्टर है. पोस्ट में लिखा है, “12 सितंबर से स्ट्रीमिंग, नेटफ्लिक्स.” हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है.

सैयारा के बारे में

सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म कृष कपूर नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे वाणी कपूर से प्यार हो जाता है. उनकी प्रेम कहानी किसी रोलरकोस्टर की सवारी से कम नहीं है, क्योंकि वे कई उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. इस प्रेम कहानी ने कई दिलों को छुआ और सेलेब्स से लेकर क्रिटिक्स तक ने इसकी जमकर तारीफ की. मूवी ने पहले 25 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 319 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: ‘कुली’ का धमाका, ‘वॉर 2’ से 5 गुना ज्यादा टिकटों की बिक्री, रजनीकांत ने किया ऋतिक को चारों खाने चित

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >