Saiyaara: अनीत पड्डा के ‘मुझे शर्म आ रही है’ वीडियो पर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें गलत क्या है

Saiyaara: कुछ दिनों पहले अनीत पड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एयरपोर्ट पर दिखी थी. इस दौरान एक्ट्रेस को पैपराजी ने फोटोज के लिए रोका. पैपराजी ने उन्हें मास्क हटाकर पोज देने कहा. इसपर एक्ट्रेस ने जो कहा था वह खूब वायरल हुआ था. अब इसपर मोहित सूरी ने रिएक्ट किया है.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म सैयारा की सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख दिया. मोहित सूरी की फिल्म ने अहान और अनीत को नेशनल क्रश बना दिया. मूवी को रिलीज हुए 18 दिन हो गए और अबतक इसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. मूवी ने सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 का हाल बेहाल कर दिया है. कुछ समय पहले अनीत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रही थी मुझे शर्म आ रही है. इसपर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने रिएक्ट किया.

अनीत पड्डा के ‘मुझे शर्म आ रही है’ बयान पर क्या बोले मोहित सूरी?

जूम संग एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने अनीत पड्डा के लेटेस्ट वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट किया. वीडियो में एक्ट्रेस को पैपराजी ने मुंबई एयर पोर्ट पर स्पॉट किया था और उन्हें मास्क हटा कर पोज देने के लिए कहा था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था, मुझे शर्म आ रही है. इसपर फिल्म के डायरेक्टर मोहित ने कहा, “मैंने हमेशा अनीत से बस एक ही बात कही ईमानदार रहो. मैंने कहा, तुम जैसी हो, वैसे ही परफेक्ट हो, कुछ कहने के लिए कोई सही या गलत बात नहीं होती. जब उसने मुझसे पूछा कि क्या मुझे ये कहना चाहिए कि मैं शर्म महसूस कर रही हूं? मैंने कहा कह दो.

मोहित सूरी ने आगे कहा, आजकल हम एक ऐसी…

मोहित सूरी ने आगे कहा, आजकल हम एक ऐसी पीढ़ी बन चुके हैं जिसे हर सवाल का जवाब देना आना चाहिए, लेकिन इसमें गलत क्या है अगर हम थोड़े कमजोर या भावुक महसूस करें? अनीत ने वहां जाकर जब फोटो क्लिक हो रहे थ, तब कहा ‘मुझे शर्म आ रही है’ और मुझे लगता है यही सबसे ईमानदार बात थी, बनावटी बनने से बेहतर है कि आप जैसे हो वैसे ही रहो.”

सैयारा ने कितनी कमाई की

  • Week 1- 172.75 करोड़
  • Day 8- 18 करोड़
  • Day 9- 26 करोड़
  • Day 10- 31.18 करोड़
  • Day 11- 9.25 करोड़
  • Day 12- 10 करोड़
  • Day 13- 7 करोड़
  • Day 14- 6.5 करोड़
  • Day 15- 4.25 करोड़
  • Day 16- 6.35 करोड़
  • Day 17- 8 करोड़
  • Day 18- 2.5 करोड़
  • Day 19- 0.06 करोड़

नेट कमाई- 302.31 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >