Saiyaara: मोहित सूरी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म में विराट कोहली कनेक्शन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक नाइट क्लब में…

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. इसी बीच मूवी का एक सीन काफी वायरल हो रहा है. जिसमें विराट कोहली का जिक्र हो रहा है. अब मोहित सूरी ने इसके पीछे की वजह बताई.

Saiyaara: मोहित सूरी की लेटेस्ट रोमांटिक ड्रामा “सैयारा” एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पांस मिला. अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया. मूवी की कहानी हो या फिर चार्टबस्टर गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच म्यूजिकल ड्रामा का एक खास पल को फैंस ने खूब पसंद किया, जिसमें कृष कपूर के रूप में अहान, अनीत उर्फ वाणी को क्रिकेट के मैदान पर ले गए. क्रीज पर, अहान ने महान क्रिकेटर विराट कोहली को श्रद्धांजलि दी. अब इस सीजन पर मोहित सूरी ने रिएक्ट किया.

सैयारा में विराट कोहली के कनेक्ट पर क्या बोले मोहित सूरी

सोनल कालरा संग इंटरव्यू में मोहित सूरी ने सैयारा में विराट कोहली के जिक्र के पीछे की कहानी का खुलासा किया. फिल्म निर्माता ने बताया, “मुझे याद है कि मैंने विराट कोहली को एक बार नाइट क्लब में देखा था, जब वह बिल्कुल नए थे. वह कुछ लोगों से कह रहे थे कि देखो, मैं सबसे बड़ा क्रिकेटर बनने वाला हूं. उनके करियर में कई उतार चढ़ाव थे, उन्होंने शानदार करियर भी देखा है, फिर गिरावट भी, लेकिन बाद में वापसी करते हैं और शतक लगाते हैं.”

विराट कोहली की तरह लीजेंड फिल्म बनाना चाहते थे मोहित सूरी

मोहित ने आगे बताया, “वह वाकई एक लीजेंड हैं और ऐसे लोग जरूर होंगे जो रन बनाते हैं और रिकॉर्ड तोड़ते हैं, लेकिन अगर आपको हमेशा याद रखा जाना है, तो आपको विराट जैसी जिंदगी जीनी होगी. यह सबसे बेहतरीन उदाहरण था. उन्होंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दे दिया है. इसलिए मैं भी बस यही चाहता था कि म्यूजिक बनाया जाए, लेकिन सिर्फ हिट फिल्म बनाकर नहीं, बल्कि विराट की तरह कुछ वापस देकर… मैं विराट कोहली का फैन हूं.”

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 का रिव्यू करते वक्त फूट फूटकर रोए ये फिल्म निर्माता, बोले- फिल्म को मिस न करें, क्योंकि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >