Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच लारा दत्ता ने इस शख्स के लिए लिखा पोस्ट, हुई भावुक, कहा- यह रिश्ता 25 साल से भी ज्यादा पुराना है

Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' ने अहान पांडे को सुपरस्टार बना दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अहान की मां के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है.

Saiyaara: अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने अहान को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. मोहित सूरी की मूवी ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया. अबतक मूवी ने 316 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली, जबकि दुनियाभर में मूवी ने 500 से अधिक का कलेक्शन किया है. फिल्म की तारीफ आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह तक ने की. कई बड़े स्टार्स ने दिल खोलकर अहान और अनीत पड्डा की तारीफ की. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अहान की मां डीन पांडे के लिए भावुक पोस्ट लिखा.

लारा दत्ता ने अहान पांडे की मां के लिए लिखा पोस्ट

लारा दत्ता ने डीन पांडे संग अपनी तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा, लारा लिखती हैं, ”मैं कल उसके बेटे अहान की मूवी (सैयारा) देखने गई थी. अहान को तब से जानती हूं जब वह बहुत छोटा था और उसे एक समझदार, अच्छे संस्कारों वाला और प्यारा लड़का बनते देखना मेरे लिए खुशी की बात रही है. अहान के स्टार बनने में कोई शक नहीं था, लेकिन यह बात मैं उसकी मा. के लिए कह रही हूं. डीपी सिर्फ एक दोस्त से कहीं बढ़कर हैं और यह रिश्ता 25 साल से भी ज्यादा पुराना है. जब मैं एक टीनएजर के रूप में मुंबई आई थी और यहां किसी को नहीं जानती थी, तब वो और उनका परिवार मेरे साथ था, मुझे ऐसा महसूस कराया कि मेरे पास ऐसे दोस्त हैं जो मेरा ध्यान रखेंगे.”

लारा ने लिखा-मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रही हूं

लारा दत्ता ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, “मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रही हूं कि तुम्हारे बच्चों ने क्या हासिल किया है और मुझे पता है कि तुमने उनकी भलाई और सफलता के लिए कितनी मेहनत की है और कितनी दुआएं मांगी हैं.” इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा, बहुत खूबसूरत. डीन पांडे आपको बधाई. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप दोनो की दोस्ती यूं ही बनी रहे. एक यूजर ने लिखा, सैयारा में अहान पांडे ने शानदार काम किया है. एक यूजर ने लिखा, सैयारा की सफलता के लिए बधाई.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >