Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर KRK ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मोहित सूरी सभी रिव्यू से आगे है

Saiyaara: सैयारा का फीवर सोशल मीडिया पर कम होने का नाम नहीं ले रही. फिल्म निर्माता मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. अब खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने भी मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित “सैयारा” वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. इसने तीन दिनों की तगड़ी कमाई में ही बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म ने भारत में भी 96.75 करोड़ रुपये की कमाई की. रोमांटिक ड्रामा किसी भी पहली फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है. कई बॉलीवुड स्टार्स मूवी की तारीफ कर रहे हैं. अब केआरके ने भी इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता पर बात की.

केआरके ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर की बात

खुद के फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके उर्फ कमाल रशिद खान ने सैयारा को लेकर एक्स पर लिखा, ”निर्देशक @mohit11481 ने लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में #आशिकी2 #एकविलेन दीं. उनकी अगली फिल्म #HG अर्जुन की वजह से फ्लॉप रही. फिर से उन्होंने एक प्रेम कहानी #सैयारा के साथ वापसी की और कामयाब रहे, क्योंकि वह अपने युवा दर्शकों को अच्छी तरह जानते हैं.”

केआरके ने सैयारा को बताया ब्लॉकबस्टर

केआरके ने आगे लिखा, ”#Saiyaara को इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है कि फिल्म सभी रिव्यू और चर्चाओं से आगे निकल गई है. यह दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है. निर्देशक @mohit11481… इस सफलता के लिए उन्हें बधाई.”

महेश बाबू ने भी किया रिव्यू

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने “सैयारा” की तारीफ करते हुए इसे “एक खूबसूरत और ईमानदार कहानी वाली फिल्म” बताया. महेश बाबू ने दोनों नए कलाकारों को भी अपना प्यार दिया. महेश ने लिखा, “अहान पांडे और अनीत पड्डा को अपने किरदारों को इतनी सहजता से जीने के लिए ढेर सारा प्यार… यह फिल्म आपके प्यार की हकदार है…”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अहान पांडे की फिल्म ने स्त्री 2-छावा के इस रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 40 करोड़ का है बजट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >