Saiyaara की ऐतिहासिक सफलता पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस उम्र में प्यार में पड़ने का समय नहीं है

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे, अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर मिला. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रोमांटिक ड्रामा की जमकर तारीफ की. अब एकता कपूर ने मूवी की ऐतिहासिक सफलता पर बात की.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, करण जौहर, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म की तारीफ की. अब, एकता कपूर भी मूवी की कायल हो गई. उन्होंने स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की.

एकता कपूर ने सैयारा की ऐतिहासिक सफलता पर तोड़ी चुप्पी

एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सैयारा का पोस्टर शेयर किया. जिसके साथ लिखा, “पार्टी में देर हो गई, लेकिन उफ्फ …क्या फिल्म है @mohitsuri आप एक जीनियस हैं!!!! आपकी फिल्मों में प्यार बहुत खूबसूरत होता है…(लाल दिल वाला इमोजी).” इसके बाद उन्होंने सैयारा के स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ की और लिखा, “नए कलाकारों अहान और अनीत को हिला दिया… शानदार!” उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स और अहान की मां डीन पांडे को भी बधाई दी. एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने फिल्म के गाने ‘तुम हो तो’ की एक वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा कि फिल्म के कुछ खास पलों और गानों ने उन्हें प्यार में डाल दिया. उन्होंने लिखा, “इस उम्र में प्यार में पड़ने का समय नहीं है, लेकिन आपके गाने और पल मुझे जरूर बना देंगे.”

300 करोड़ के क्लब में सैयारा ने ली एंट्री

सैयारा बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अजय देवगन की “सन ऑफ सरदार 2” और तृप्ति डिमरी, सिद्धांत चतुर्वेदी की “धड़क 2” जैसी नई रिलीज के बावजूद, फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं दिख रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, सैयारा ने 17वें दिन भी 8 करोड़ रुपये की कमाई की और अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा. अब यह 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरिया के बच्चों को जब टीचर ने खिखाया ये खतरनाक भोजपुरी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >