Saiyaara Box Office Collection Day 9: अहान पांडे की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 9वें दिन हिट या फुस्स हुई फिल्म, जानें कुल कमाई

Saiyaara Box Office Collection Day 9: फिल्म सैयारा का क्रेज सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है. अहान पांडे की फिल्म को बॉलीवुड स्टार्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. मूवी जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले लेगी. आइए आपको 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Saiyaara Box Office Collection Day 9: अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में जबरदस्त तरीके से छाई हुई है. मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया. दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है और सोशल मीडिया पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म का रिव्यू कर रहे हैं और इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं. ऋतिक रोशन- अमीषा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार है के बाद यह सबसे सफल डेब्यू है. चलिए आपको 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

9वें दिन सैयारा का रहा कितना कलेक्शन

सैयारा ने आमिर खान की हालिया रिलीज मूवी सितारे जमीन पर (164.74 करोड़) के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क का एक रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन फिल्म ने 0.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद नेट कलेक्शन अबतक 190.91 करोड़ रुपये हो गया है. ये सुबह के आंकड़े है, जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. जल्द ही मूवी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. वीकेंड में भी मूवी जमकर नोट छापेगी.

सैयारा का डे वाइज कलेक्शन

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 0.16 करोड़

नेट कमाई- 190.91 करोड़ रुपये

सैयारा दूसरे हफ्ते भी करेगी तगड़ी कमाई

इस फ्राइडे कोई बड़ी मूवी रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में सैयारा दूसरे हफ्ते भी तगड़ी कमाई कर सकती है. अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में सैयारा को टक्कर देने के लिए इस हफ्ते कोई दूसरी फिल्म नहीं है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >