Saiyaara Box Office Collection Day 7: सैयारा ने 7 दिन में कितनी कमाई की, यहां जानें

Saiyaara Box Office Collection Day 7: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म का क्रेज अभी भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. मूवी ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब 7वें दिन की कमाई का आंकड़ा आया है.

Saiyaara Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर सैयारा शानदार प्रदर्शन कर रही है और फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म ने दो नये कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च किया है. उनकी केमेस्ट्री युवाओं को काफी पसंद आ रही है. फिल्म इंडस्ट्री से आलिया भट्ट, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और रणवीर सिंह सहित कई अन्य स्टार्स भी मूवी को खूब सारा प्यार दे रहे हैं. फिल्म ने 7वें दिन कितनी कमाई कर ली, इसका आंकड़ा आ गया है.

सैयारा का 7वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने 0.08 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये शुरुआती आंकड़े है जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. फिल्म की कुल कमाई 153.33 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद है की वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होगा. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है और टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. इस हफ्ते फिल्म के टक्कर में कोई दूसरी मूवी नहीं है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का ही राज चलेगा. अहान पांडे की फिल्म ने जाट, केसरी चैप्टर 2, रेड 2, केसरी वीर और स्काई फोर्स के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है.

सैयारा का क्या हाल है बॉक्स ऑफिस पर

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 2.32 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 0.08 करोड़

Saiyaara Box Office Collection- 153.33 करोड़

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >