Saiyaara Box Office Collection Day 4: जानें चार दिन में सैयारा ने कितना कलेक्शन किया?

Saiyaara Box Office Collection Day 4:फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. तीन दिन में ही मूवी ने 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म बहुत तेजी से कमाई कर रही है. इस मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. चलिए आपको चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Saiyaara Box Office Collection Day 4: फिल्म सैयारा का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है. मोहित सूरी की फिल्म युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है. अहान पांडे, अनीत पड्डा की मैजिकल जोड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. फिल्म का रिव्यू कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने किया है और पूरी स्टारकास्ट को बधाई भी दिया है. आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, महेश बाबू, करण जौहर ने फिल्म का अपना समर्थन दिया हैं. चलिए आपको चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सैयारा ने चौथे दिन कितनी कमाई की

सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये तो सुबह के आंकड़े है और शाम तक ये अपडेट हो जाएंगे. कुल कमाई मूवी ने 83.07 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म ने तीन दिन में ही शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह और आशिकी 2 के वीकेंड कमाई को पीछे छोड़ दिया है. कबीर सिंह ने वीकेंड में 70.83 करोड़ रुपये और आशिकी 2 ने 20.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इन दोनों फिल्मों से सैयारा आगे निकल गई है.

सैयारा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1: 21 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2: 25 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3: 37 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4: 0.07 करोड़ रुपये

Saiyaara Total Collection: 83.07 करोड़ रुपये

इन दो फिल्मों से काफी आगे निकल गई सैयारा

फिल्म सैयारा के साथ अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत निकिता रॉय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म सैयारा इन दोनों फिल्मों से काफी आगे निकल गई. तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >