Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अहान पांडे की फिल्म ने स्त्री 2-छावा के इस रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 40 करोड़ का है बजट

Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैय्यारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ मूवी ने स्त्री 2 और छावा के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. आखिरकार उनका बॉलीवुड डेब्यू आ ही गया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और YRF की ओर से निर्मित, इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण बडोला भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. म्यूजिकल ड्रामा ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की और तीन दिनों में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

सैय्यारा की कुल कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, सैय्यारा ने तीसरे दिन 37 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. पहले दिन इसने 21 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये कमाए. सैय्यारा का कुल कलेक्शन 83 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. रविवार, 20 जुलाई 2025 को ‘सैय्यारा’ की हिंदी ऑक्यूपेंसी 68.46 प्रतिशत रही.

सैय्यारा ने स्त्री 2 और छावा को इस मामले में छोड़ा पीछे

दिलचस्प बात यह है कि सैय्यारा ने तीसरे दिन विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ की कुल ऑक्यूपेंसी 62.48 प्रतिशत को पीछे छोड़ दिया और तीसरे दिन 2025 की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की. मूवी ने ऑक्यूपेंसी के मामले में तीसरे दिन ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने सुबह के शो में 35.47 प्रतिशत, दोपहर के शो में 62.14 प्रतिशत, शाम के शो में 69.55 प्रतिशत, रात के शो में 80.69 प्रतिशत और तीसरे दिन कुल 61.96 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की.

सैय्यारा ने इस फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़

फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और आमिर खान, सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ दिया. सैय्यारा ने अपने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन से 2025 में रिलीज होने वाली 30 बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है, जिनमें जाट, सितारे जमीन पर, केसरी चैप्टर 2 शामिल हैं. सैय्यारा ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 1,120 शो के साथ सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग दर्ज की.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office Collection Day 4: हिट या फ्लॉप, चार दिन में सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर लाया सुनामी, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >