Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की फिल्म सैय्यारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. 18 जुलाई को रिलीज हुई यह रोमांटिक ड्रामा अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म है. मूवी ने धांसू कमाई करते हुए 20 करोड़ का बिजनेस किया. साथ ही इन मूवीज के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया.

Saiyaara Box Office: 18 जुलाई को सिनेमाघरों में अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म सैय्यारा रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 20 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय कमाई की. यह शानदार शुरुआत न केवल किसी भी नए कलाकार की पहली फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग डे कमाई बन गई, बल्कि इसने हाल ही में रिलीज हुई कई बिग बजट मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया.

सैय्यारा ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

अहान पांडे की सैय्यारा ने ओपनिंग डे पर आमिर खान की होम प्रोडक्शन फिल्म “सितारे जमीन पर” को पछाड़ दिया है. स्पोर्ट्स ड्रामा ने महज 10.7 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा मूवी ने केसरी चैप्टर 2, जाट, स्काई फोर्स, मेट्रो इन-दिनों, मालिक, रेड 2, भूल चूक माफ, द भूतनी, ग्राउंड जीरो और द डिप्लोमैट के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.

सैय्यारा ने ओपनिंग डे पर इन रिकॉर्ड्स को भी किया चकनाचूर

सैय्यारा साल 2018 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क के पहले दिन के प्रदर्शन से भी आगे निकल गया है, जिसने जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को बड़े पर्दे पर उतारा था. धड़क ने रिलीज के दिन 8.76 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने मर्डर 2 (6.95 करोड़ रुपये), आशिकी 2 (6.10 करोड़ रुपये) और हाफ गर्लफ्रेंड (10.30 करोड़ रुपये) की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. मोहित सूरी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनकर इसने एक विलेन (2014) की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 16 करोड़ रुपये कमाए थे.

सैय्यारा के बारे में

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित “सैय्यारा” का निर्माण यशराज फिल्म्स (YRF) के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है. कहानी दो अलग-अलग सामाजिक बैकग्राउंड से आए दो व्यक्तियों पर केंद्रित है, जिन्हें संगीत के प्रति एक समान जुनून का एहसास होता है. जैसे-जैसे वे करीब आते हैं, उन्हें प्यार, उम्र और किस्मत की जटिलताओं का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >