Saiyaara की सफलता पर अनीत पड्डा के ऑन स्क्रीन पिता ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल छूने वाली बात

Saiyaara: सैयारा ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी मूवी ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड अबतक तोड़ डाले. फिल्म को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ दिख रही है. अब फिल्म की सफलता पर एक्टर राजेश कुमार ने रिएक्ट किया है.

Saiyaara: अहान पांडे की पहली फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. मोहित सूरी की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन गई है. फिल्म का कलेक्शन अबतक 200 करोड़ रुपये हो चुका है और उम्मीद है कि दूसरे हफ्ते में मूवी धुआंधार कमाई करेगी. फिल्म को आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, अनुराग बसु, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख सहित कई अन्य स्टार्स का पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज सामने आए थे, जिसमें थिएटर्स में फैंस फिल्म देखकर रोते दिखे थे. फिल्म की सफलता को अहान, अनीत पड्डा और एक्टर राजेश कुमार एंजॉय कर रहे हैं.

फिल्म सैयारा की सफलता पर क्या बोले राजेश कुमार?

फिल्म सैयारा में वाणी बत्रा यानी अनीत पड्डा के पिता का किरदार राजेश कुमार ने निभाया हैं. जूम के साथ बातचीत में एक्टर ने फिल्म की सफलता पर उन्होंने रिएक्ट किया. राजेश ने बताया कि रिलीज के शुरुआती तीन-चार दिनों तक वह अपने घर से बाहर नहीं निकले क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था. राजेश ने कहा, “एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनना एक सपने जैसा अहसास है. जब हमने फिल्म देखी तो हमारे दिमाग में एक बात साफ थी कि ये फिल्म अच्छा करेगी. लेकिन हमने कभी ये नहीं सोचा था कि ये इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी, ऐसा क्रेज होगा और इसकी इतनी बड़ी उड़ान होगी.”

जानें सैयारा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26.5 करोड़

नेट कमाई- 217.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >