Saiyaara की सफलता पर अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैयारा का एक हफ्ता

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. मोहित सूरी की मूवी ने 9 दिन में 190 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म को कई सेलेब्स ने शानदार बताया और कास्ट की भी तारीफ की. अब अहान ने फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर उन्हें थैंक्यू कहा है.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म देश ही नहीं दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. भारत में इसने अबतक 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड पर फिल्म जमकर नोट छापेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है. रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का रिव्यू अभी तक आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनुराग बसु, अनुपम खेर, अर्जुन कपूर, भारती सिंह सहित कई स्टार्स ने किया हैं. सभी ने मूवी को जबरदस्त बताया है. अब फिल्म की सफलता पर अहान ने रिएक्ट किया है.

अहान पांडे ने लिखा- सैयारा का एक हफ्ता

अहान पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, सैयारा का एक हफ्ता, प्यार के लिए शुक्रिया. इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स खूब आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कृष आप प्यार हो. एक यूजर ने लिखा, मैं आपसे प्यार करता हूं हमेशा के लिए. एक यूजर ने लिखा, आप स्टार बन गए. एक यूजर ने लिखा, आप ये डिर्जव करते हैं. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट वाले इमोजी बनाए.

सैयारा का कलेक्शन यहां देखें

  • Saiyaara Box Office Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Day 9- 0.16 करोड़

टोटल कलेक्शन- 190.91 करोड़ रुपये

सैयारा का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैयारा का बजट केवल 40-50 करोड़ रुपये है. बजट की लागत मूवी ने पहले ही कवर कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में मोहित सूरी की मूवी ने अबतक 248 करोड़ रुपये कमा लिए है. फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >