Saiyaara के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, इस हिट जोड़ी संग बननी थी फिल्म, जानें नाम

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित “सैयारा” अहान पांडे और अनीत पड्डा के लिए लॉन्च पैड साबित हुई. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा. आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्मित यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मूवी के लिए अहान और अनीत मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.

Saiyaara: “सैयारा” साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातों-रात स्टारडम दिला दिया. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने फ्रेश जोड़ी, इमोशनल लवस्टोरी और बेहतरीन साउंडट्रैक से फैंस का मन मोह लिया. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि रोमांटिक ड्रामा के लिए अहान और अनीत मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. एक अन्य बॉलीवुड पावर कपल के साथ इसे बनाए जाने की प्लानिंग थी.

सैयारा के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे अनीत और अहान

स्कूपवूप की एक रिपोर्ट के अनुसार, रियल लाइफ कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, “सैयारा” के लिए मेकर्स की शुरुआती पसंद थे. बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने अहान और अनीत को चुनने से पहले इस जोड़ी से संपर्क किया था, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई. इससे पहले, कपल ने “शेरशाह” में कमाल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस चार्ट से लेकर फैंस का दिल मोह लिया थाय

मोहित सूरी ने फिल्म की कास्टिंग पर की थी बात

डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग प्रक्रिया पर बात की थी. उन्होंने स्वीकार किया कि निर्माता आदित्य चोपड़ा के बीच में आने से पहले वह फेमल अभिनेताओं को चुनने पर विचार कर रहे थे. मोहित ने याद किया कि आदित्य चोपड़ा ने कहा था, “आपकी फिल्म जाने-माने चेहरों के साथ नहीं चलेगी, यह दो युवाओं की कहानी है. आइए नए चेहरों को कास्ट करें.” जब सूरी ने पूछा कि आज के बॉक्स ऑफिस माहौल में कौन इतना जोखिम उठाएगा, तो चोपड़ा ने बस इतना ही जवाब दिया, “मैं उठाऊंगा.” बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तो इस वजह से दिशा वकानी नहीं कर रही हैं एंट्री, असित मोदी बोले- जेठालाल मेरे साथ खड़े…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >