Saiyaara 2: ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद मोहित सूरी ने ‘सैयारा 2’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए बेहद खास पल है

Saiyaara 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ के सीक्वल पर मोहित सूरी ने जवाब दिया है. 329.2 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म का पार्ट 2 आएगा या नहीं, जानें डिटेल्स.

Saiyaara 2: जुलाई में रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह डेब्यू फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक लव स्टोरी युवाओं के बीच खासा पॉपुलर रही और अब चर्चा तेज है कि क्या इसका सीक्वल ‘सैयारा 2’ भी बनेगा? इसपर डायरेक्टर मोहित सूरी ने खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

मोहित सूरी ने ‘सैयारा 2’ को लेकर क्या कहा?

हाल ही में एक बातचीत में जब मोहित सूरी से ‘सैयारा पार्ट 2’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “दूसरे पार्ट की कोई प्लानिंग नहीं है. यह मेरे लिए बेहद खास पल है, जिसे मैं एंजॉय करना चाहता हूं. फिल्म अभी भी थिएटर्स में चल रही है और फिलहाल सीक्वल बनाकर इसकी सफलता को भुनाने का कोई इरादा नहीं है.”

सैयारा की बॉक्स ऑफिस सफलता

  • रिलीज डेट: 18 जुलाई
  • बजट: 60 करोड़ रुपये
  • इंडिया नेट कलेक्शन: 329.2 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 569.87 करोड़

कम बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री करते हुए बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

सैयारा फिल्म की खासियत

‘सैयारा’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसने युवाओं को खूब आकर्षित किया. अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद सराहा.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Advance Booking: ओपनिंग में बॉक्स ऑफिस की ‘बागी’ बनेगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में खुले पत्ते

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत या ऋतिक रोशन? बॉक्स ऑफिस पर कौन राजा और कौन रंक

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, ऋतिक रोशन की सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >