Saif Ali Khan Attacked: हमला या साजिश, सैफ अली खान के घर की 7वीं फ्लोर तक कैसे पहुंचा चोर? CCTV में कैद…

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले के बाद इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है. फैंस में कई तरह के सवाल हैं कि आखिर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में इतनी टाइट सिक्योरिटी के बाद भी हमलावर घर में घुसा कैसे था. आइए इसपर सबकुछ बताते हैं.

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार को देर रात एक चोर ने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में घुसकर चाकू मारा है, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है. एक्टर का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, चोर और एक्टर के बीच बहस छिड़ी और इसी बीच हाथापाई में चोर ने चाकू से उनपर वार किया, जिसके बाद उन्हें 6 जगह चोट आई है.

सैफ अली खान अपने अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल पर रहते थे. ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि पटौदी नवाब के घर में इतनी टाइट सिक्योरिटी के बाद भी चोर उनके घर में घुसा कैसे? साथ ही CCTV कैमरे में भी कोई सबुत नहीं मिला है, तो क्या चोर के संबंध घर के अंदर ही किसी से थे? आइए इन अभी सवालों के जवाब आपको बताते हैं.

सैफ अली खान को लगे इतने चोट

सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम के मुताबिक, बुधवार की देर रात को किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां तक़रीबन 4 घंटे तक चले इलाज के बाद डाक्टर्स ने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं. हालांकि, चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 हमले किए थे, जिसमें उनकी रीढ़ पर गंभीर चोट लगी थी, जिसके लिए डॉक्टर्स को सर्जरी करनी पड़ी. सर्जरी के बाद उनके शरीर से 3 इंच लंबी नुकीली चीज निकाली गई. इस हमले के दौरान सैफ अली खान के घर काम करने वाली एक स्टाफ भी चोटिल हुई है.

कैसे घुसा घर में चोर?

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जब घर की मेड को चोर की आहट सुनाई पड़ी तो उसने चिल्लाना सुरु किया, जिसे रोकने के लिए चोर ने उसपर भी हमला कर दिया. इसी बीच सैफ अली खान वहां पहुंचे और इससे पहले की वह कुछ कर पाते चोर ने चाकू से धड़ाधड़ हमले कर दिए, जिसके बाद उनकी गर्दन, बायीं कलाई, छाती के अलावा रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई. हैरान करने वाली बात यह है कि सीसीटीवी फोटेज में कोई भी अनजान आदमी आते-जाते हुए स्पॉट नहीं हुआ है. ऐसे में पुलिस का मानना है कि हमलावर लंबे वक्त से घर ही में छिपा हुआ था या घर के ही अनादर से कोई इसमें शामिल है. पुलिस का यह भी दावा है कि चोर घर में बनी एक डक्ट के रास्ते घर में घुसा था. इसके लिए उन्होंने घर के 5 स्टाफ से पूछताछ भी जारी है.

यह भी पढ़े: Saif Ali khan Attack Live: सैफ अली खान अब खतरे से बाहर, चाकू हमले में पुलिस ने इस शख्स को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >