Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री हैरान, जूनियर NTR बोले- शॉक्ड और दुखी हूं

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया. इस घटना पर कई सेलेब्स ने चिंता व्यक्त की है. रवि किशन ने कहा कि चोर पकड़ा जाएगा.

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान के मुंबई बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी को चोरी का प्रयास किया गया. इस घटना में सैफ पर चाकू से हमला किया गया. एक्टर को चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सैफ और करीना कपूर खान की टीम ने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की सर्जरी अभी हो रही है. इस खबर पर बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या कहा.

जूनियर एनटीआर सहित इन सेलेब्स का आया रिएक्शन

जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा, शॉक्ड और दुखी हूं यह जानकर कि सैफ सर पर हमला हुआ है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना और प्रार्थना करता हूं. वहीं, साउथ एक्टर चिरंजीवी ने कहा कि, “सैफ अली खान पर घुसपैठिए द्वारा हमले की खबर से बेहद व्यथित हूं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं. फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने कहा, शॉकिंग और डरावनी घटना. सैफ के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. पूजा भट्ट ने एक्स पर लिखा, ”लॉ और ऑर्डर. हमारे पास कानून हैं…ऑर्डर का क्या?”

रवि किशन बोले- चोर पकड़ा जाएगा

रवि किशन ने इस घटना पर पीटीआई से बातचीत में कहा, बहुद दुखद है. हमारे मित्र है और हमारे साथी कलाकार है. रात को 2:30 बजे चोर गया और बुरी तरह से जख्मी किया. पुलिस मामले की जांच में लगे हैं. चोर पकड़ा जाएगा. मुंबई पुलिस का अपना वजूद है. उसको कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. एक्टर की सुरक्षा पर तवज्जो देना जरूरी है. बहुत दुखद है, मैं महादेव से प्रार्थना करूंगा कि सैफ जल्दी रिकवर हो जाए. करीना कपूर और उनके परिवार को कोई चिंता नहीं करनी है. उनको पूरी सुरक्षा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >