‘रॉकस्टार’ एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने BF से की शादी, जानें कौन हैं टोनी बेग, जिसकी दुल्हनिया बनी रणबीर कपूर की हीरोइन

नरगिस फाखरी ने शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने कैलिफोर्निया में एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड से टोनी बेग से शादी कर ली. शादी की तसवीरें सामने आई है.

फिल्म ‘रॉकस्टार’ एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग से कैलिफोर्निया में शादी कर ली. हालांकि एक्ट्रेस ने शादी की खबर कंर्फम नहीं की है, लेकिन कुछ तसवीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कपल की वेडिंग फोटोज सामने आई है, जिससे फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों ने शादी कर ली. कहा जा रहा है कि नरगिस और टोनी की शादी में उनके परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए थे.

शादी के बंधन में बंधी नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी और टोनी बेग साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब फाइनली दोनों पति-पत्नी बन गए. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने इस बात का खास ख्याल रखा कि शादी के दौरान कोई भी तस्वीर ना खींच सकें. ये एक प्राइवेट समारोह था और इसमें फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरों में एक्ट्रेस के हाथ में वेडिंग रिंग दिख रही. इसके अलावा वेडिंग केक जिसपर दोनों का नाम भी लिखा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, न्यूलीमैरिड कपल हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड में है.

कौन हैं टोनी बेग?

टोनी बेग जम्मू-कश्मीर के पूर्व राजनेता शकील अहमद बेग के बेटे हैं. उन्होंने मेलबर्न से एमबीए किया है और साल 2006 में अपना बिजनेस शुरू किया. वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है और एक उद्यमी है. वह ‘द डियोज ग्रुप’ के चेयरमैंन है. इसके अलावा टोनी Alanic, 8Health और Oasis Apparel जैसी कई कंपनियों का संचालन करते हैं. उनके भाई जॉनी बेग एक टीवी प्रोड्यूसर है.

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं नरगिस फाखरी

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से साल 2011 में नरगिस फाखरी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर थे. एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें मद्रास कैफे, ढिशूम और टोरबाज है. उनकी अपकमिंग फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 और हाउसफुल 5 है.

यह भी पढ़ेंNargis Fakhri Birthday: पाकिस्तान से खास ताल्लुक रखती हैं रणबीर कपूर की ये हीरोइन, कभी घरों में सफाई का करती थीं काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >