तीसरे हफ्ते में भी गरजी ‘राजा शिवाजी’, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला नया रिकॉर्ड

Raja Shivaji Box Office Collection Day 19: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 19वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. कुल कलेक्शन अब 87 करोड़ पहुंच चुका है और फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 19: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है.

पहले दो हफ्तों में ही निकाल लिया था बजट

फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही दमदार शुरुआत की थी. पहले हफ्ते में ‘राजा शिवाजी’ ने 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और इसने 24.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इसी के साथ फिल्म ने अपना 75 करोड़ रुपये का बजट दूसरे हफ्ते में ही रिकवर कर लिया था.

19वें दिन कितनी हुई कमाई?

तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसका प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है. 15वें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़, 16वें दिन 2.70 करोड़ और 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं 18वें दिन इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा.

अब रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही ‘राजा शिवाजी’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म ने कितना कमाया प्रॉफिट?

75 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘राजा शिवाजी’ अब मुनाफे में चल रही है. फिल्म अब तक लगभग 13 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमा चुकी है. प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म करीब 17 फीसदी से ज्यादा फायदे में है. हालांकि सुपरहिट का टैग हासिल करने के लिए इसे अभी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा.

100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

‘राजा शिवाजी’ अब 100 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है. फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी करीब 13 करोड़ रुपये की जरूरत है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि चौथे वीकेंड तक फिल्म यह उपलब्धि हासिल कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह मराठी सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड साबित होगा.

यह भी पढ़ें: JR NTR Birthday Special: ‘RRR’ से लेकर Baadshah तक, इन फिल्मों में दिखा जूनियर एनटीआर का धांसू अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >