Katrina Kaif: महाकुंभ में डुबकी लेते हुए लड़कों ने कैटरीना का बनाया वीडियो, तो भड़की रवीना, बोलीं- घिनौना

Katrina Kaif: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के संगम स्नान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाराजगी जाहिर की है. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

Katrina Kaif: प्रयागराज में डेढ़ महीने तक चलने वाले महाकुंभ मेले ने देश-विदेश में खूब सुर्खियां बटोरी. यहां संगम स्नान के लिए आम आदमी से लेकर कई बड़े सेलिब्रिटीज पहुंचे थे. इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी थीं, जो अपनी सास वीना कौशल के साथ संगम स्नान के लिए महाकुंभ पहुंची और आरती भी की थी. एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई. इन्हीं में से एक वायरल वीडियो देख बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का गुस्सा फुट पड़ा है. आइए बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

संगम स्नान करते हुए कैटरीना का वीडियो वायरल

कैटरीना कैफ हाल ही में महाकुंभ पहुंची और उन्होंने संगम में स्नान किया. इसके बाद वह स्वामी चिदानन्द सरस्वती का आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं. यहां एक्ट्रेस के साथ पति विक्की कौशल की मां वीना कौशल नजर आईं, लेकिन अब महाकुंभ के समापन के बाद कटरीना कैफ सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, जब कैटरीना कैफ संगम स्नान कर रही थीं, तब कुछ लड़कों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस वीडियो में वे लड़के कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘ये मैं हूं, ये मेरा भाी है और ये कटरीना कैफ हैं.’ अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस समेत सेलिब्रिटीज ने भी प्रतिक्रिया दी है. इनमें एक्ट्रेस रवीना टंडन भी शामिल है.

‘ये बहुत ही घिनौना…’

रवीना टंडन ने इस वायरल वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘ये बहुत ही घिनौना है. इस तरह के लोग एक ऐसे पल को खराब कर देते हैं तो शांतिपूर्वक और सार्थक माना जाता है.’ रवीना के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियां दी. उन्होंने इस हरकत को ‘शर्मनाक’ कहा है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कैटरीना कैफ का वर्क फ्रंट

कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार साल 2024 में सिनेमाघरों में आई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में थे. हालांकि, बेहतरीन स्टार कास्ट के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. अब एक्ट्रेस के फैंस उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >