Tip Tip Barsa Pani की शूटिंग से पहले रवीना टंडन ने मेकर्स के सामने रख दी थीं कई शर्तें, इस बात का था डर

मोहरा फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. रवीना की पीली साड़ी भी काफी फेमस हुई थी, आज भी दर्शक इसपर रील्स बनाते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि गाना करने से पहले रवीना ने मेकर्स के साथ कई शर्त रखी थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. लेकिन साल 1994 में आई मोहरा फिल्म के टिप टिप बरसा पानी गाने में एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग अदाओं से आग लगा दी थी. ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था. गाने में अभिनेत्री ने अक्षय कुमार संग डांस किया था. एक नए इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि कैसे उन्होंने टिप टिप बरसा पानी की शूटिंग से पहले कुछ शर्तें रखी थीं. उन्होंने कहा कि वह ‘बहुत स्पष्ट थी कि उवकी साड़ी नहीं उतरेगी’. रवीना की ‘नो किसिंग’ शर्त भी थी.

गाना करने से पहले रवीना ने रखी थी कुछ शर्तें

टिप टिप बरसा पानी गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था. हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने इसपर फिर से परफॉर्म किया था. द न्यू इंडियन के साथ हाल ही में बातचीत में, रवीना ने टिप टिप बरसा पानी के लिए मोहरा के निर्माताओं के सामने रखी गई कई शर्तों का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मैं बहुत स्पष्ट थी कि मेरी साड़ी नहीं उतरेगी, ये नहीं होगा, वो नहीं होगा, कोई किस नहीं होगा, कुछ भी नहीं होगा. जिसके बाद हमने गाने की शूटिंग की और इसे सभी के देखने लायक बनाया.

रवीना पहले नहीं करना चाहती थीं टिप टिप बरसा पानी गाना

2022 के एक इंटरव्यू में, मोहरा के प्रोडक्शन डिजाइनर और सह-पटकथा लेखक शब्बीर बॉक्सवाला ने खुलासा किया था कि रवीना गाना करने के लिए एक्साइटेड नहीं थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि उनके पिता इसे पसंद नहीं करेंगे. बाद में फिल्म के निर्देशक राजीव राय के समझाने पर वह आइकॉनिक गाने को करने के लिए तैयार हुईं. वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन को आखिरी बार केजीएफ: चैप्टर 2 में देखा गया था. वह अगली बार संजय दत्त के साथ घुड़चड़ी में नजर आएंगी. यह फिल्म बिनॉय गांधी द्वारा अभिनीत है और इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है.

Also Read: अजय देवगन की वजह से काजोल के हाथ से छूट जाती कभी खुशी-कभी गम, अंजलि के रोल में नजर आती ऐश्वर्या राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >