Viral Video: राशा ने दोहराया रवीना टंडन का आइकॉनिक डांस, फैंस बोले- ये दूसरे स्टार किड्स…

Viral Video: ‘ऊई अम्मा’ एक्ट्रेस राशा थडानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वह अपनी मां रवीना टंडन के आइकॉनिक गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर थिरकते नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Viral Video: 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. अब उनके आइकॉनिक गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर उनकी खुद की बेटी राशा थडानी ने ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे.

राशा ने इसी साल 2025 में अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म में एक्टिंग से ज्यादा ‘ऊई अम्मा’ गाने पर उनके आइटम डांस ने बवाल काटा और लोग उनके एक्सप्रेशन के मुरीद हो गए. हाल ही में एक्ट्रेस ने Zee Cine Awards 2025 में अपनी मम्मी के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर परफॉर्म किया. अब इस डांस के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को देखने के फैंस उनके कायल हो गए हैं. कई यूजर्स ने राशा की तुलना अन्य स्टार किड्स से करते हुए कहा, “ये दूसरे स्टार किड्स से अलग हैं.” तो वहीं, कुछ ने लिखा, “ये लड़की कुछ बड़ा करेगी.” बता दें कि राशा इस इवेंट में माधुरी दीक्षित के साथ भी थिरकते दिखी हैं.

यह भी पढ़े: Cannes 2025: रेड कार्पेट पर डिजाइनर नैंसी त्यागी का दिखा ग्लैमरस अंदाज, बड़े डिजाइनर्स भी हुए फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >