रवीना टंडन की बेटी राशा हैं काफी खूबसूरत, सिजलिंग फोटोज से नहीं हटेगी नजरें

Raveena Tandon Daughter Rasha Photos: रवीना टंडन अपनी खूबसूरती से आज भी फैंस के दिलों को घायल करती हैं. हालांकि अब रवीना के साथ-साथ उनकी बेटी राशा की खूबसूरती की भी खूब चर्चा हो रही है. स्टारकिड की सिजलिंग फोटोज मिनटों में वायरल हो जाती है.

Raveena Tandon Daughter Rasha Photos: रवीना टंडन बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं, उनकी कातिलाना अदाओं के आज भी चर्चे हैं. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आज भी वह कई वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं. हालांकि अब उनकी खूबसूरती को टक्कर देने के लिए उनकी बेटी राशा आ गई हैं. स्टारकिड सुंदरता के मामले में अपनी मां के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ती है. उनकी तसवीरें मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. आइये उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं.

18 साल की उम्र में दिखाती हैं कातिलाना लुक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और अनिल ठडानी की बेटी राशा थडानी पॉपुलर स्टारकिड है. राशा अभी से ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. राशा बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती है. या यूं कहें उनसे भी सुंदर. कई फोटोज पर फैंस कमेंट में लिखा है कि राशा, रवीना की कॉर्बन कॉपी लगती है. स्टारकिड महज 18 साल की है और उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर आये दिन होते रहते हैं. राशा भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को मदहोश करती हैं.

राशा थडानी का वीडियो वायरल

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ग्रेजुएट हुई हैं. उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई किया है. राशा ने सेरेमनी की फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें उन्हें अपने दोस्तों संग एंजॉय करते देखा जा सकता है. हाल ही में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह दोस्तों संग गोवा जा रही थी. यहां पैपराजी ने उनके पूछा डिग्री मिलने पर मिठाई कब मिलेगी. उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से कहा कि अगली बार पक्का. स्टारकिड ब्लैक टॉप और पैंट्स में काफी हॉट लग रही थी.

Also Read: सारा अली खान ने जब सेट पर मां अमृता सिंह को लगायी थी डांट… सभी रह गये थे हैरान, विक्की कौशल का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >