Rashmika Mandanna का लीक हुआ फेक बोल्ड वीडियो, सपोर्ट में उतरे अमिताभ बच्चन, कह डाली बड़ी बात

रश्मिका मंदाना इस समय अपने एक मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही महिला रश्मिका नहीं बल्कि कोई और महिला है. इस फेक वीडियो पर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया है.

Rashmika Mandanna fake bold video leaked: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल‘ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल हैं. एनिमल’ में रश्मिका और रणबीर की जोड़ी शहर में चर्चा का विषय बन गई. दर्शक उन्हें स्क्रीन साझा करते देखने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसे-जैसे ‘एनिमल’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, यह साफ हो गया है कि रश्मिका और रणबीर साल की सबसे प्रतीक्षित ऑनस्क्रीन जोड़ी हैं. फिल्म के गाने और कुछ सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यह 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है. इस बीच एक्ट्रेस का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में रश्मिका के चेहरे वाली एक महिला को लिफ्ट में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है. हालांकि ये वीडियो नकली है और इसपर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया है.

Also Read: KBC 15 में देवघर के हरेराम पांडेय की कहानी सुन छलके बिग बी के आंसू, जीती हुई रकम के अलावा बिग बी ने की मदद

रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल

रश्मिका मंदाना इस समय अपने एक मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही महिला रश्मिका नहीं बल्कि कोई और महिला है. एक डीफपेक एडिट की मदद से महिला को एक्ट्रेस जैसा दिखाने की कोशिश की गई है. वीडियो में वो महिला काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही है और वो लिफ्ट में घुसती है. वीडियो में दिख रही महिला भारतीय-ब्रिटिश है, जिसका नाम जारा पटेल बताया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 16 हजार यूजर्स हैं. इस वीडियो को जारा ने अक्टूबर महीने में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

अमिताभ बच्चन उतरे सपोर्ट में

रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म गुडबॉय में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा, ‘हां यह कानूनी तौर पर मजबूत मामला है.’ वहीं, एक्ट्रेस के फैंस भी बिग बी के सपोर्ट में आ गए है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि रश्मिका ने पिछले साल अलविदा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ सह-अभिनय किया था. फिल्म में वो अमिताभ और नीना की बेटी के रोल में नजर आई थी. मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन कहानी दर्शकों के दिल को छू गई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने इस साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जासूसी ड्रामा मिशन मजनू में भी अभिनय किया था.

एनिमल का ‘सतरंगा रे’ सॉन्ग रिलीज

हाल ही में फिल्म एनिमल का ‘सतरंगा रे’ सॉन्ग रिलीज हुआ था. यह ट्रैक शादी के बाद पैदा होने वाली जटिलताओं और मतभेदों की एक कठिन कहानी है. वीडियो में रश्मिका और रणबीर को एक साथ परफेक्ट शादीशुदा जोड़े की तरह देखते हैं. दोनों करवाचौथ मनाते हैं. इसे अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे सिद्धार्थ और गरिमा की जोड़ी ने लिखा है. रणबीर कपूर, रश्मिका , अनिल कपूर, बॉबी देओल अभिनीत, ‘एनिमल’ एक क्राइम ड्रामा है. भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने एनिमल का समर्थन किया है. एनिमल 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

केबीसी 15 को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन

हाल ही में केबीसी 15 के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट संग बातचीत में बिग बी ने कहा था, “मैंने (गौरी का) इंटीरियर डिजाइन का काम देखा. हाल ही में मैं शाहरुख के साथ शूटिंग कर रहा था और बात करते-करते उनकी वैन के अंदर चला गया. इसे खूबसूरती से डिजाइन किया गया है. वहां एक टीवी, स्लाइडिंग सोफ़ा, रसोई और कई अन्य चीज़ें हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा डिजाइन किया गया था. बता दें कि अमिताभ बच्चन की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी के साथ कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित है. फिल्म को लेकर कई अपडेट्स आते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >