Ranveer Allahbadia विवाद पर आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल बोलीं- उसने गलती की, महाभारत के भीम बोले- हाथ आए तो…

Ranveer Allahbadia controversy: रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल और महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले सौरव गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सौरव ने तो यहां तक कह दिया है कि वह उनसे बच नहीं सकते.

रणवीर इलाहाबादिया इस समय अपने बयान को लेकर चर्चा में है. रणवीर ने समय रैना के शो India’s Got Latent में एक कमेंट किया, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. साथ ही यूजर्स ने उन्हें असभ्य और असंवेदनशील बताते हुए उनके विचारों की आलोचना की. इस विवाद पर कई सेलिब्रिटीज और राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. अब इसपर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान और महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले सौरव गुर्जर ने इसपर रिएक्ट किया. वहीं, आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने भी इसपर अपनी राय रखी.

अनु अग्रवाल बोलीं- ये उसके लिए वेक-अप कॉल होगा

इंस्टेंट बॉलीवुड ने जब अनु अग्रवाल से कॉमेडी के नाम पर बढ़ रही अश्लीलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “जब आप पॉपुलर हो जाते हैं, तो हर कोई आपको निशाना बनाता है. मैं खुद इस दौर से गुजर चुकी हूं. लोगों ने मेरी छोटी-छोटी बातों को बेबुनियाद अफवाहों से जोड़ दिया था. जहां तक रणवीर की बात है, उसने बहुत कुछ हासिल किया है. मैं किसी पर भी जजमेंटल नहीं हूं. हम सभी गलतियां करते हैं. कौन कह सकता है कि उसने कभी गलती नहीं की?” जब उनसे कहा गया कि निजी तौर और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात रखने में अंतर होता है तब उन्होंने कहा कि, “यह सही है. शायद उसने गलती की होगी. यह उसके लिए एक वेक-अप कॉल हो सकता है और वह इससे सीख सकता है.”

रणवीर इलाहाबादिया पर भड़के सौरव गुर्जर

वहीं, महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले सौरव गुर्जर ने रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर रिएक्ट किया. सौरव ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं, “रणवीर इलाहाबादिया ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग विवादित शो में किया है, वो माफी के काबिल नहीं है. अगर आज हमने इस बात पर कार्यवाई नहीं की, तो लोग आने वाले समय में गंदगी फैलाते रहेंगे. हमें उनके जैसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जो ऐसी बातें कहकर हमारे समाज और धर्म को खराब कर रहे हैं, ताकि अगली पीढ़ी को बचाया जा सके. मैं अभी बहुत गुस्से में हूं. मैं गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहता. मैं उनसे कहीं भी मिलूं, मुझसे उन्हें कोई नहीं बचा सकता.’


यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >