Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…

Jaat की सफलता के बीच फिल्म के खलनायक राणातुंगा यानी रणदीप हुड्डा ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने जाट में अपने किरदार की तैयारी को लेकर भी चुप्पी तोड़ी कि कैसे उन्होंने काले रंग की मदद से अपने राणातुंगा की भूमिका निभाई.

Jaat फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का दमदार क्लैश देखने को मिला है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में रणदीप हुड्डा एक खतरनाक विलेन राणातुंगा के किरदार में हैं. उनके इस रोल को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. इस बीच अब फिल्म की सफलता के बाद एक्टर ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर बात की है. उन्होंने बताया कि वह ऐसी फिल्में करना चाहते हैं ‘दर्शकों के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करती हो’. उन्होंने आगे क्या कुछ कहा, आइये बताते हैं.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर क्या बोले रणदीप हुड्डा?

रणदीप हुड्डा और सनी देओल के अलावा इस फिल्म में हैंसैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह और जगपति बाबू सहित अन्य कलाकार भी शामिल हैं. इस बीच एक्टर ने फर्स्टपोस्ट को दिए एक खास इंटरव्यू में अपने आने वाली फिल्मों की योजनाओं को साझा किया. उन्होंने कहा, “जाट फिल्म करने के बाद , मैं ऐसी और फिल्में करना चाहता हूं, जिनमें मैं बड़े-बड़े किरदार निभा सकूं, जो अविश्वसनीय हों और फिर भी लोग उन्हें पसंद करें.”

रणदीप हुड्डा ने आगे कहा, “एक अभिनेता के रूप में आपकी यात्रा आगे बढ़ने के साथ बदलती रहती है. यह एक ऐसी शैली है जिसकी ओर मैं लंबे समय के बाद वापस आया हूं.”

काला रंग से की जाट की तैयारी

रणदीप हुड्डा से जब आगे सवाल किया गया कि उन्होंने राणातुंगा के किरदार के लिए कैसे तैयारी की? तो इसपर एक्टर ने अपने जवाब में कहा, “काले रंग का प्रयोग किया और मेकअप किया. यह कोई बहुत अधिक तैयारी वाली फिल्म नहीं थी. आपको बस फिल्म में मौजूद रहना था और अपने किरदार के बारे में सब कुछ जानना था क्योंकि यह भूमिका पूरी तरह से निर्देशक के जरिए तय की जाती है.”

एक्टर ने आगे किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक ऐसा खलनायक है जिसमें कुछ खामियां हैं जो इस विशेष फिल्म के लिए आवश्यक थीं। इसका सारा श्रेय गोपी (निर्देशक) को जाता है.”

यह भी पढ़े: ‘जाट तो तू है ही…’ राणातुंगा नहीं, जाट का रोल करना चाहते थे रणदीप हुड्डा, फिर पिता की एक सलाह से बने विलेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >